फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhanipur Airstrip

धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के लिए 7.37 करोड़ रुपये मंजूर

Sat, 05 Dec 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dhanipur Airstrip
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के निर्माण में अटका बजट का रोड़ा हट गया है। राजकीय निर्माण निगम को शासन ने संशोधित बजट देने की मांग को मानते हुए 6.37 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। साथ ही सुरक्षा संबंधी उपकरण स्थापित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को एक करोड़ रुपया मिलेगा। अगले हफ्ते यह बजट शासन की ओर से जारी हो जाएगा। राजकीय निर्माण निगम ने मार्च तक काम पूरा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

बीते अक्तूबर में डीएम व राजकीय निर्माण निगम के दिल्ली जोन के जीएम व एयरपोर्ट अथारिटी के एक अधिकारी को शामिल कर तीन सदस्यीय कमेटी शासन ने बनाई गई थी। डीएम ने संशोधित बजट को लेकर फायर विभाग, पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग से इसकी जांच कराई। तीनों विभागों नेे बजट की मांग को जायज ठहराया। तीन सदस्यीय कमेटी ने शासन की मूल्यांकन सीमित को बजट जारी करने का अनुमोदन भेजा था, जिसके आधार पर शासन ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन

राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर हरिओम शर्मा ने बताया कि संशोधित बजट मिलने के बाद टर्मिनल में फॉल सीलिंग, पंप हाउस, मीटर रूम, वीसीवी रूम, ऑपरेशनल बाउंड्री, 55 कारों की क्षमता की पार्किंग, जो अभी सिर्फ 15 कार की ही है। यह सभी कार्य पूरे किए जाएंगे। इधर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को एक करोड़ रुपया मिलेगा, उससे वह एयरपोर्ट की सुरक्षा के संबंध में सीसीटीवी कैमरे, बूम बैरियर, चेक पोस्ट, प्रवेश द्वार पर सामान की जांच के लिए एक्सरे मशीन, जनता की जांच के लिए डिटेक्टर मशीन व अन्य उपकरणों को स्थापित करेंगे। डीएम चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक शासन ने संशोधित बजट की मांग को मान लिया है। राजकीय निर्माण निगम ने अधूरे पड़े कार्यों का निर्माण शुरू कर दिया है। मार्च तक वह इसे हैंडओवर कर देंगे। अप्रैल से मई के बीच यहां से उड़ान शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह घंटे की दूरी 60 मिनट में होगी पूरी
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट से मुरादाबाद, लखनऊ व कानपुर तक के लिए उड़ान का प्रस्ताव बना है। पहले चरण में लखनऊ तक के सफर के लिए मंजूरी मिल चुकी है। एयरपोर्ट से हर रोज 20 सीटर जहाज उड़ान भरेगा। बताया जा रहा है कि लखनऊ तक का किराया करीब 2500 रुपया होगा। साथ ही छह घंटे की दूरी महज 60 मिनट में पूरी हो जाएगी। लखनऊ के बाद अलीगढ़ से प्रदेश के कुछ अन्य शहरों के लिए हवाई यात्रा की सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed