फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhanipur airport ready for flight

अलीगढ़ : उड़ान के लिए धनीपुर हवाई अड्डा हुआ तैयार

Thu, 28 Apr 2022 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dhanipur airport ready for flight
धनीपुर एयरपोर्ट की जांच को पहुंची केंद्रीय टीम को जानकारी देते सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
दूसरे शहरों में उड़ान के लिए धनीपुर हवाई अड्डे को नागरिक मंत्रालय की टीम ने हरी झंडी दे दी है। यहां से उड़ान कब से शुरू होंगी, यह फैसला प्रदेश सरकार और केंद्रीय नागर विमान मंत्रालय के अधिकारियों की दिल्ली में अगले महीने प्रस्तावित बैठक में तय होगा। इसी बैठक में यह भी निर्णय लिया जाएगा कि विमान संचालन के लिए लाइसेंस किस कंपनी को दिया जाएगा। पहले फेज में 19 सीट वाले छोटे विमान उड़ान भर सकेंगे। दूसरे फेज में विस्तारीकरण के बाद यहां से 90 सीट वाले विमानों के उड़ान भरने की व्यवस्था की जाएगी। इसका लाभ अलीगढ़ से दूसरे शहरों में जाने और वहां से आने वालों को मिलेगा। वह आसानी से सफर तय कर सकेंगे और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन निदेशालय के अपर निदेशक विश्व भूषण मिश्रा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने बुधवार को धनीपुर एयरपोर्ट पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस टीम को यहां पर सब कुछ ठीक मिला है। कोरोना के कारण सब कुछ बंद होने की वजह से छोटी - मोटी खामियां जरूर मिलीं थीं। जिनको एक महीने में सुधार के निर्देश दिए हैं। ं सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि निदेशालय की टीम यहां की व्यवस्था से संतुष्ट है।
विज्ञापन

हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए आस पास बोरना, निजामतुपर और खानगढ़ी गांवों की 300 एकड़ भूमि इसी साल अधिग्रहीत की जानी है। इसीलिए इस भूमि में बने 58 कच्चे पक्के ंभवनों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से एक सप्ताह में रिपोर्ट भी मांगी है। इस जमीन पर रनवे का विस्तार तथा अन्य निर्माण कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed