{"_id":"6269a7e0fe10aa78fa59012c","slug":"dhanipur-airport-ready-for-flight-city-office-news-ali290280182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : उड़ान के लिए धनीपुर हवाई अड्डा हुआ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : उड़ान के लिए धनीपुर हवाई अड्डा हुआ तैयार
विज्ञापन
धनीपुर एयरपोर्ट की जांच को पहुंची केंद्रीय टीम को जानकारी देते सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे शहरों में उड़ान के लिए धनीपुर हवाई अड्डे को नागरिक मंत्रालय की टीम ने हरी झंडी दे दी है। यहां से उड़ान कब से शुरू होंगी, यह फैसला प्रदेश सरकार और केंद्रीय नागर विमान मंत्रालय के अधिकारियों की दिल्ली में अगले महीने प्रस्तावित बैठक में तय होगा। इसी बैठक में यह भी निर्णय लिया जाएगा कि विमान संचालन के लिए लाइसेंस किस कंपनी को दिया जाएगा। पहले फेज में 19 सीट वाले छोटे विमान उड़ान भर सकेंगे। दूसरे फेज में विस्तारीकरण के बाद यहां से 90 सीट वाले विमानों के उड़ान भरने की व्यवस्था की जाएगी। इसका लाभ अलीगढ़ से दूसरे शहरों में जाने और वहां से आने वालों को मिलेगा। वह आसानी से सफर तय कर सकेंगे और समय की भी बचत होगी।
नागरिक उड्डयन निदेशालय के अपर निदेशक विश्व भूषण मिश्रा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने बुधवार को धनीपुर एयरपोर्ट पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस टीम को यहां पर सब कुछ ठीक मिला है। कोरोना के कारण सब कुछ बंद होने की वजह से छोटी - मोटी खामियां जरूर मिलीं थीं। जिनको एक महीने में सुधार के निर्देश दिए हैं। ं सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि निदेशालय की टीम यहां की व्यवस्था से संतुष्ट है।
हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए आस पास बोरना, निजामतुपर और खानगढ़ी गांवों की 300 एकड़ भूमि इसी साल अधिग्रहीत की जानी है। इसीलिए इस भूमि में बने 58 कच्चे पक्के ंभवनों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से एक सप्ताह में रिपोर्ट भी मांगी है। इस जमीन पर रनवे का विस्तार तथा अन्य निर्माण कार्य होंगे।