फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhanipur Airport: Aligarh people will be able to fly in March 2021

धनीपुर एयरपोर्ट : मार्च 2021 में उड़ान भर सकेंगे अलीगढ़ वाले

Tue, 27 Oct 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dhanipur Airport: Aligarh people will be able to fly in March 2021
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के निर्माण में अटका चार करोड़ रुपये का रोड़ा दीपावली तक हटने वाला है। जिला प्रशासन ने शासन को संशोधित बजट का अनुमोदन भेज दिया है। शासन की मूल्यांकन सीमित इस पर अंतिम मुहर लगाएगी। इस बजट का पैसा मिलने के बाद टर्मिनल में फॉल सिलिंग, पंप हाउस, मीटर रूम, वीसीवी रूम, ऑपरेशनल बाउंड्री, 55 कारों की क्षमता की पार्किंग, जो कि अभी सिर्फ 15 कार की ही बनी है। यह सभी कार्य राजकीय निर्माण निगम द्वारा पूरे कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही जिले के अधिकारियों का कहना है कि अगले वर्ष के मार्च माह बाद से अलीगढ़ वाले लखनऊ तक का सफर हवाई जहाज से तय कर सकेंगे। अलीगढ़-लखनऊ तक के लिए रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत उड़ान को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के निर्माण कार्य के लिए 16.44 करोड़ रुपये का बिलो टेंडर हुआ था। उस समय तैयार किए गए प्रोजेक्ट में कुछ कार्यों को शामिल नहीं किया गया था। बाद में उन कार्यों को शामिल किया गया। इधर, राजकीय निर्माण निगम ने लो लैंड होने के चलते हवाई पट्टी के नीचे डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से लाल बालू भरवा दी गई। इसके साथ ही चार किलोमीटर की बाउंड्रीवाल में से दो किलोमीटर की जिस बाउंड्रीवाल का मरम्मत कराई गई। वह ढह गई। इन कार्यों में पैसा खर्च होने के बाद राजकीय निर्माण निगम ने चार करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट की मांग की थी। इसको लेकर चार माह से जारी फजीहत के बाद शासन स्तर से डीएम, राजकीय निर्माण निगम के दिल्ली जोन के जीएम व एयरपोर्ट अथॉरिटी के एक अधिकारी को शामिल कर तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। डीएम ने बजट को लेकर फायर विभाग, पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग से इसकी जांच कराई। तीनों विभागों नेे बजट की मांग को जायज ठहराया।
विज्ञापन

इसके बाद तीन सदस्यीय कमेटी ने शासन को बजट जारी करने का अनुमोदन भेजा है। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्टर मैनेजर हरिओम शर्मा के मुताबिक टेंडर के समय कुछ कार्यों को प्रोजेक्ट में शामिल नहीं किया गया। काम होने के बाद उन कार्यों की जरूरत महसूस हुई। इधर, डेढ़ करोड़ रुपया बालू व लाखों रुपये बाउंड्रीवाल में चला गया। इससे पैसे की कमी आ गई है। प्रशासन ने शासन को बजट का अनुमोदन भेज दिया है। वहां मूल्यांकन समिति उसकी जांच कर बजट जारी करेगी। पैसा मिलते ही अधूरे कार्यों को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह घंटे की दूरी 60 मिनट में होगी पूरी
अलीगढ़ के धनीपुर मिनी एयरपोर्ट से मुरादाबाद, लखनऊ व कानपुर तक के लिए उड़ान का प्रस्ताव बना है। पहले चरण में लखनऊ तक के सफर के लिए मंजूरी मिल चुकी है। एयरपोर्ट से हर रोज 20 सीट जहाज उड़ान भरेगा। बताया जा रहा है कि लखनऊ तक का किराया करीब 2500 रुपया होगा। साथ ही छह घंटे की दूरी महज 60 मिनट में पूरी हो जाएगी। लखनऊ के बाद अलीगढ़ से प्रदेश के कुछ अन्य शहरों के लिए हवाई यात्रा की सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed