फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devotees performed Jalabhishek and Dugdhabhishek

सावन का अंतिम सोमवार: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक

Mon, 28 Aug 2023 10:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Aug 2023 10:14 PM IST
सार

रालीलाला मैदान स्थित अचलेश्वर महादेव, जयगंज के मंगलेश्वर महादेव मंदिर, लोधा-हरिदासपुर स्थित खेरेश्वरधाम मंदिर, गभाना के श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम में भंडारे होते रहे। मंदिर परिसर बोल बम-बम.. के जयकारों से गूंज रहे थे। शिव चालीसा का पाठ और आरती गाई गई। भक्त भजन-कीर्तन करते रहे। 

विज्ञापन
Devotees performed Jalabhishek and Dugdhabhishek
सुदामापुरी मंगलेश्वर महादेव मंदिर से बाबा की पालकी - फोटो : संवाद

विस्तार

सावन मास के आठवें एवं अंतिम सोमवार को भक्तों का सैलाब भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चन के लिए उमड़ पड़ा। शहर से लेकर देहात तक मंदिरों के बाहर भक्तों की कतारें लग रहीं। बम बम भोले के जयकारे लगते रहे। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


अचल ताल अचलेश्वर महादेव  मंदिर में सावन के सोमवार पर जलाभिषेक
विज्ञापन


रात को हुई महाआरती में जयघोष होता रहा। गंगा तटों से कांवड़ एवं डाक कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, फूल, बेलपत्र, धतूरा एवं अक्षत चढ़ाकर जलाभिषेक किया। भोग-प्रसाद चढ़ाने के साथ उसका वितरण भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा की पालकी

शहर में कई जगहों पर भंडारे हुए। रालीलाला मैदान स्थित अचलेश्वर महादेव, जयगंज के मंगलेश्वर महादेव मंदिर, लोधा-हरिदासपुर स्थित खेरेश्वरधाम मंदिर, गभाना के श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम में भंडारे होते रहे। मंदिर परिसर बोल बम-बम.. के जयकारों से गूंज रहे थे। शिव चालीसा का पाठ और आरती गाई गई। भक्त भजन-कीर्तन करते रहे। 

मंदिर के बाहर लगे मेलों में खेलकूद एवं खान-पान सामग्री की दुकानें सजीं रहीं। अतरौली के बिजौली के पातालेश्वर महादेव मंदिर समेत देहात के सभी शिवालयों में उत्साह के साथ सोमवार को पूजा पाठ हुई। इस दौरान सभी मंदिरों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा और भारी वाहनों को बाईपास से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed