फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devi Ambe Gauri worshiped at homes

Aligarh News: अष्टमी पर घर-घर हुआ मां अंबे गौरी का पूजन, जिमाए कन्या-लांगुर

Thu, 30 Mar 2023 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Devi Ambe Gauri worshiped at homes
मामू भांजा में अष्टमी पर कन्या लांगुरा को भोजन खिलातीं प्रिया गुप्ता। - फोटो : Samvad
नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को घर-घर कन्या लांगुरा जिमाए गए। घरों में आदर के साथ कन्याओं को बुलाया गया और उनके पांव पखारे गए। तिलक पूजन कर प्रसाद ग्रहण कराया गया। व्रत समापन पर चुनरी उड़ाकर दान- दक्षिणा प्रदान की गई। शहर के देवी मंदिरों में भी अष्टमी पूजन को लेकर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए और मातारानी का आशीर्वाद लिया। शहर में भी कई जगहों पर भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन


नवरात्र में पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शहर से लेकर गांव तक हर जगह मंदिरों में भजन- कीर्तन हो रहे हैं। इस बार सरकार की ओर से धार्मिक आयोजन की घोषणा से पूरा जिला भक्ति में डूबा हुआ है। बुधवार को सुबह से ही घरों में हवन- पूजन और देवी माता की आरती एवं कन्या- लांगुरा जिमाए जाने का क्रम शुरू हो गया। परिवार के सभी सदस्यों ने कन्याओं के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। शहर में नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर, गांधीपार्क स्थित चामुंडा देवी मंदिर, महेंद्र नगर स्थित काली माता के मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। माता के जयकारों के साथ भक्त माता के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे थे। भक्तों के हाथों में धूप दीप के साथ जल भी था। माता रानी की एक झलक पाने के लिए सभी भक्तों लालायित थे।
विज्ञापन


हाथ जोड़कर सुख और समृद्धि की कामना करते हुए भक्त दिखाई दिए। अचल ताल स्थित नौ देवी मंदिर समेत माता दुर्गा मंदिर में भी भक्तों ने बड़ी संख्या में पूजन किया। रामघाट रोड स्थित एडीए परिसर में बने दुर्गा मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए। शहर के विभिन्न पथवारी मंदिरों में भी भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर माता रानी का दर्शन किए और मां से आशीर्वाद लिया हाथरस अड्डा स्थित पथवारी देवी मंदिर, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, सारसौल, महावीरगंज, कनवरीगंज आदि स्थानों पर स्थित देवी मंदिरों में भी भक्तों ने मां का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज रामनवमी पूजन, धूमधाम से मनाया जाएगा जन्मोत्सव
रामनवमी पर बृहस्पतिवार को देवी मंदिरों में तो भीड़ उमड़ेगी ही साथ ही भगवान राम का जन्म उत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न राम मंदिरों में भजन- कीर्तन के साथ तमाम धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किए गए हैं। टीकाराम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करेंगे। शाम को भजन कीर्तन और प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पक्की सराय स्थित श्री बिहारी जी मंदिर में भी प्रभु श्री राम की मूर्ति स्थापित है, यहां पर भी पूजन होगा। अचल ताल स्थित श्री गिलहराज मंदिर में भी भक्त प्रभु राम का पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed