{"_id":"6a48297377ad8bdef005d253","slug":"devendras-punch-now-in-asia-joins-the-indian-team-aligarh-news-c-2-gur1004-1011621-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: देवेंद्र का पंच अब एशिया में, भारतीय टीम में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: देवेंद्र का पंच अब एशिया में, भारतीय टीम में शामिल
विज्ञापन
देवेंद्र चौधरी।
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के खेल इतिहास में एक और गौरवशाली उपलब्धि जुड़ गई है। ब्लॉक गोंडा के गांव छैछऊ के होनहार मुक्केबाज देवेंद्र चौधरी का चयन एशियन अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 3 से 17 जुलाई तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित की जा रही है।
देवेंद्र चौधरी 75 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन की सूचना मिलते ही जिले में खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई। गांव से लेकर खेल जगत तक इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है।
उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन ने देवेंद्र के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
देवेंद्र ने यह स्थान लगातार मेहनत, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन के दम पर हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की चुनौती पेश करेंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने कहा कि देवेंद्र ने अपने समर्पण और मेहनत से अलीगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देवेंद्र अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।
बॉक्सिंग कोच अथक पटेल ने बताया कि देवेंद्र तकनीकी रूप से मजबूत, अनुशासित और मानसिक रूप से बेहद दृढ़ खिलाड़ी हैं। उनका प्रदर्शन बड़े मुकाबलों में लगातार बेहतर रहा है, जिससे उनसे पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं।