फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Development work will be done in Atrauli block with an expenditure of Rs. 1.5 crore

Aligarh News: अतरौली ब्लॉक में होंगे डेढ़ करोड़ से विकास कार्य

Sun, 19 Apr 2026 03:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Atrauli block with an expenditure of Rs. 1.5 crore
अतरौली में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते राज्यमंत्री संदीप सिंह। संवाद  - फोटो : samvad
शनिवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक ब्लॉक प्रमुख राजेश्वरी देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्र के विकास के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इसमें विभिन्न गांवों में पेयजल, सड़क, नाली-खड़ंजा, भवन मरम्मत, सोलर लाइटें, जल निकासी और आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण से जुड़े करीब 45 प्रस्ताव रखे गए।
विज्ञापन

बैठक में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाएं गांवों में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। इस मौके पर उनके समक्ष ग्राम प्रधानों व सदस्यों ने क्षेत्रीय समस्याएं भी रखीं, जिनका शीघ्र निस्तारण कराने का राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। बीडीओ वेदप्रकाश ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, एडीओ केपी सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, रवेंद्रपाल, गौरीशंकर, इकबाल अहमद, रंजीत सिंह, प्रवीण मथुरिया, पुष्पेंद्र शर्मा, राजकुमार, डॉ.अवनेंद्र यादव, राजवीर सिंह, बलवीर सिंह, गेंदालाल वर्मा, अमित राघव, नीलकमल राजपूत, अंकित शर्मा, शेखर भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने किया पांच करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
अतरौली। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने शनिवार को अतरौली क्षेत्र में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनी विकास परियोजनाओं में शामिल 2.5 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र पंचायत से 33 कार्याें, 1.32 करोड़ रुपये से निर्मित 33 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी तथा 1.20 करोड़ रुपये की लागत से चार ग्राम पंचायतों में बने अंत्येष्टि स्थलों का लोकार्पण किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के गांव-गांव में विकास की रोशनी पहुंचा रही है। किसान, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क हमारी प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचे। प्रधान-बीडीसी ने परियोजनाओं के लिए राज्यमंत्री का आभार जताया।



पंचायत सहायकों ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पंचायत सहायकों और शिक्षा मित्रों ने राज्यमंत्री संदीप सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले कई माह से मानदेय नहीं मिला है, जबकि पंचायत भवनों पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ड्यूटी देनी पड़ती है। ज्ञापन में मानदेय नियमित करने, स्थायीकरण करने और काम का बोझ कम करने, ई-ग्राम स्वराज व अन्य पोर्टलों पर काम के लिए तकनीकी प्रशिक्षण और लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। वहीं शिक्षा मित्र रजनी राजपूत, मिथलेश देवी, अनीता, गीता शर्मा, प्रदीप कुमारी ने बताया कि जनगणना में उनकी ड्यूटी नगर निगम क्षेत्र अलीगढ़ में लगा दी है। जिसकी भोगोलिक जानकारी भी नहीं है और आने-जाने में भारी परेशानी होगी। उनको स्थानीय क्षेत्र में ही ड्यूटी दी जाए। राज्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed