फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Development of district stalled in Corona period

कोरोना काल में जिले का विकास ठप

Sun, 23 May 2021 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Development of district stalled in Corona period
आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़।
विज्ञापन

कोरोना काल में देशभर के उद्योगों पर असर पड़ा है तो जिले का विकास भी ठप हो गया है। विशेष रूप से मनरेगा से ग्रामीण इलाकों में होने वाले विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नए वित्तीय वर्ष में तालाब खुदाई से लेकर चक रोड, नाली समेत अन्य सैकड़ों कार्य अब तक शुरू भी नहीं हो सके हैं।
प्रधानों की सरकार का गठन नहीं हो सका है, वहीं अफसर कोरोना महामारी के राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। बीमारी के भय से मनरेगा श्रमिक घरों में दुबके बैठे हैं। ऐसे में महामारी के काबू में आने तक यह काम हाल फिलहाल में शुरू हो पाने में भी संदेह ही है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा से होने वाले प्रमुख काम
-211 तालाबों की खुदाई
-900 से अधिक ग्रामीण संपर्क मार्गों का मिट्टीकरण
-1200 से अधिक चक रोड व नाली निर्माण
-पौधरोपण के लिए गढ्ढे खुदाई के काम
-विलुप्त नीम व सेंगर नदी खुदाई का काम
घरों में बंद हैं मनरेगा श्रमिक
कोरोना के भय से मनरेगा श्रमिक घरों में बंद हैं और बुलाने से भी नहीं आ रहे। इस वित्तीय वर्ष के 52 दिन गुजरने के बावजूद मात्र 70089 मानव दिवस इसका स्पष्ट उदाहरण हैं। बताते चलें कि पिछले साल ग्रामीण इलाकों में कोरोना का प्रसार कम होने के कारण 22 मई तक 98754 मानव दिवस सृजित हो गए थे। इससे पहले के सालों में इनकी संख्या 1 लाख से अधिक ही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही हुआ काम
मनरेगा से जुड़े एक अफसर ने बताया कि अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही ग्राम पंचायतों में पिछले वित्तीय वर्ष के अवशेष काम चले। अधिकांश मानव दिवस तभी के हैं। 17 अप्रैल से पंचायत चुनाव के नामांकन शुरू होने के बाद से काम ठप है।

- कोरोना के असर के चलते मनरेगा मजदूर काम पर नहीं आ रहे हैं। अब बीमारी थोड़ा नियंत्रण में आती दिख रही है। जल्द ही जिले में विशेष अभियान चलाकर मनरेगा श्रमिकों को अधिक से अधिक काम दिलाया जाएगा। - सचिन कुमार, प्रभारी उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed