फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Development done in Aligarh under Modi government: BJP

मोदी सरकार में अलीगढ़ में हुआ विकास : भाजपा

Mon, 06 Jun 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Development done in Aligarh under Modi government: BJP
रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम में जानकारी देते अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम । - फोटो : CITY OFFICE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल के कार्यकाल में देश का चहुंमुखी विकास हुआ। अलीगढ़ जिले में धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार, राज्य विश्वविद्यालय डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना, पुल, सड़क सहित हर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक विकास कार्य कराए गए हैं। यह जानकारी भाजपा के रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के तहत भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

सांसद सतीश गौतम, जनपद प्रभारी/एमएलसी श्रीचन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष/एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने संयुक्त रूप से बताया कि केंद्र सरकार के आठ साल के कार्यकाल में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर काम किया गया है। महापुरुषों की जन्म और कर्म स्थली का जीर्णोद्धार, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाने का मोदी सरकार ने ही साहस दिखाया है। देश की सीमा पर अराजकता फैलाने वाले देशों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया गया।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद में धार्मिक स्थल खेरेश्वर धाम, अचल सरोवर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, भूमिया बाबा आश्रम, भ्यामलखेड़ा सहित अन्य धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया गया है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर, डिफेंस कॉरिडोर, मिनी एयरपोर्ट, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की स्थापना कराई गई है। अलीगढ़ का स्मार्ट सिटी में चयन, रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण, सांकरा में गंगा नदी पर पुल का निर्माण सहित एक दर्जन से अधिक मार्गों का निर्माण कराया है। शिक्षा, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का डंका बज रहा है। पिछली सरकारों में जब भारत के प्रधानमंत्री या अन्य वरिष्ठजन विदेश यात्रा पर जाते थे तो वहां भारत के राजदूत ही अगवानी करने आते थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी का उस देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अगवानी करने आते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में विश्व के हर देश की निगाह भारत पर है कि वह किसके साथ जाएगा।

सांसद ने बताया, पिछले दिनों मुझे राष्ट्रपति के साथ कैरेबियाई देशों का भ्रमण करने का मौका मिला। सेंट विंसेंट देश के प्रधानमंत्री ने अपने आधे घंटे के भाषण में छह बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एक बार कहने पर उनके देश को प्रधानमंत्री मोदी ने नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन दी। इसके लिए वह मोदी का आभार मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed