फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deteriorating health in childbirth, death on the way to Noida, uproar

Aligarh: प्रसव में बिगड़ी महिला की तबीयत, नोएडा ले जाते हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Mon, 19 Sep 2022 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

परिवार वाले महिला को एंबुलेंस से लेकर नोएडा के लिए निकल रहे थे लेकिन अचानक देखा कि वह मृत है। इस पर वह वापस नर्सिंग होम पहुंच गए और इलाज में लापरवाही व देरी का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Deteriorating health in childbirth, death on the way to Noida, uproar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

रविवार को तड़के पहर महानगर के रामघाट रोड स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। इस पर तत्काल उसे नोएडा के लिए रेफर किया गया, मगर अस्पताल से निकलते ही उसकी मौत हो गई। इस पर परिवार वाले महिला का शव वापस नर्सिंग होम लेकर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने परिवार वालों को समझाकर और कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। अभी तक पुलिस के पास तहरीर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


हाथरस के हसायन क्षेत्र के गांव महाराजपुर के पुष्पेंद्र की 25 वर्षीय पत्नी सोनी दूसरे बच्चे के लिए गर्भवती थी। शनिवार की रात प्रसव के लिए उसे रामघाट रोड के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। परिवार के अनुसार ऑपरेशन से सोनी ने एक बेेटे को जन्म दिया, मगर तड़के महिला की तबियत बिगड़ी। इस पर तत्काल उसे नोएडा के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वाले महिला को एंबुलेंस से लेकर नोएडा के लिए निकल रहे थे लेकिन अचानक देखा कि वह मृत है। इस पर वह वापस नर्सिंग होम पहुंच गए और इलाज में लापरवाही व देरी का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। तड़के पांच बजे हंगामे पर स्टाफ भी इधर-उधर हो गया। हालांकि डॉक्टर ने समझाने का प्रयास किया, मगर बात नहीं बनी।

हंगामे की सूचना पर क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह परिवार को समझाकर शांत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव होना बताया गया है।


रामघाट रोड के मैक्सफोर्ट अस्पताल में महिला की प्रसव के बाद तबियत बिगड़ी थी। उसे रेफर किया गया, मगर रास्ते में मौत हो गई। परिवार ने हंगामा किया लेकिन समझाकर शांत करा दिया गया। अभी परिवार की ओर से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - संजय जायसवाल, इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed