{"_id":"6a3d0e4e0b695101c408f8fe","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-visits-aligarh-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 26 जून को आ रहे अलीगढ़, आया मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 26 जून को आ रहे अलीगढ़, आया मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
Thu, 25 Jun 2026 04:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:47 PM IST
सार
कल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ आ रहे हैं। वह लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में भाग लेंगे। विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 26 जून को अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वह यहां लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डिप्टी सीएम लखनऊ से राजकीय विमान द्वारा अलीगढ़ पहुंचेंगे। उनका विमान पूर्वान्ह 11:50 बजे एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके बाद, वह अपराह्न 12:10 बजे कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर जाएंगे। वहां लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में भाग लेंगे। यह समारोह लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के उपरांत, वह अपराह्न 01:15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वह जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। इसके बाद, विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। सर्किट हाउस में भेंट के बाद, उपमुख्यमंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। दोपहर बाद, केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन