{"_id":"5a7e05474f1c1ba4268b98cb","slug":"deputy-chief-minister-of-aligarh-to-review-the-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन का इम्तिहान लेने अलीगढ़ पहुंचे उप मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन का इम्तिहान लेने अलीगढ़ पहुंचे उप मुख्यमंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
हरदुआगंज में बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षकों का कार्ड चेक करते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की अंग्रेजी और इंटरमीडिएट की गणित की अहम परीक्षा के दिन शुक्रवार को सूबे के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने यहां दौरा कर अतरौलिया बोर्ड में नकल के मंसूबों पर पानी फेरकर नकल माफिया की रीढ़ तोड़ने की कोशिश की। शुक्रवार कोे डिप्टी सीएम जब नकल की सूचना पाकर यहां आए और उन्होंने चार केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि उनके आगमन की सूचना से माफिया चौकन्ने हो गए और निरीक्षण में डिप्टी सीएम को कुछ नहीं मिला। मगर उनके जिले में दौरे के चलते सचल दलों से लेकर प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर कार्रवाई की।
इस दौरान कई स्थानों पर नकल पकड़ी और कई स्थानों पर कॉपियां बदलने का खेल भी पकड़ा। आधा दर्जन से ज्यादा मुन्ना भाई और नकलची भी पकड़े। एक परीक्षा केंद्र पर तो शौचालय में सॉल्व कॉपियां मिलीं। टप्पल के दो केंद्रों पर के ंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षक को कॉपियां बदलवाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें एक महिला केंद्र व्यवस्था भी शामिल है। वहीं दादों में एक केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक को हिरासत में ले लिया गया। वहां परीक्षा निरस्त कर रि-एग्जाम की संस्तुति की गई है। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
दोपहर करीब एक बजे यहां पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा अपने साथ गाड़ी में कमिशभनर सुभाष चंद शर्मा व जिलाधिकारी ऋषिकेश भाष्कर याशोद को लेकर निकल पड़े। निकलने से पहले उन्होंने कमिशभनर से परीक्षा केंद्रों की सूची जरूर हाथ में ले ली। हवाईपट्टी से निकलकर वह सबसे पहले हरदुआगंज के अग्रसेन इंटर कॉलेज केंद्र का जायजा लिया। इसके बाद वह अतरौली के सोहनलाल इंटर कॉलेज तोछी, कुंवरजीलाल इंटर कॉलेज पालीमुकीमपुर, चौब सिंह ठैनुआं इंटर कॉलेज बिजौली का दौरा किया। निरीक्षण में उन्हें कोई खामी नहीं मिली। वह यहां की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। इस दौरान एसएसपी राजेश पांडेय सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, बीएसए धीरेंद्र कुमार ने सुबह की पाली में भरत सिंह इंटर कॉलेज रायपुर खास का निरीक्षण किया तो पाया कि पेपर सील करके नहीं रखे जा रहे। यही नहीं केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा के सिलसिले में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने एक युवती को फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए पकड़ा। यही नहीं जब उन्होंने विद्यालय के शौचालय को देखा तोे वहां सॉल्व कॉपियां पड़ी थीं। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को बदलने व परीक्षा कें द्र को डिबार करने की संस्तुति की है। सरोज सिंह उ.मा.विद्यालय बाढ़ौल में जब बीएसए व एक सचल दल की प्रभारी अंजली अग्रवाल ने निरीक्षण किया तो बीएसए ने पाया कि कुछ उत्तर पुस्तिकाएं बाहर से लिखकर आ रही हैं और उनका कवरिंग पेज बदला जा रहा था।
उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने व केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है। वहां एक फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़ा गया। बीएसए ने कई परीक्षा कें द्रों पर सीसीटीवी कैमरे की लोकेशन ठीक नहीं पाई तो कई स्थानों पर फोर्स की भी कमी थी। शासन द्वारा नियुक्त परीक्षा के पर्यवेक्षक प्रमोद यादव ने भी दो अलग-अलग केंद्रों से दो मुन्नाभाई पकड़े और उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने आरबीजी इंटर कॉलेज नगला ढक में दो मुन्ना भाई पकड़े। एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने प्यारेलाल इंटर कॉलेज धनसारी में एक कक्ष निरीक्षक को परीक्षा की शुचिता भंग करते हुए देख उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। छापेमारी के दौरान कई नकलची भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों से पकड़े गए। वहीं सरदार सिंह शिक्षा समिति इंटर कॉलेज नगला बादुल में शाम की पाली में भाई की जगह बहन परीक्षा देते हुए मिली। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शीलेंद्र को शिव शंकर आदर्श इंटर कॉलेज में दो फर्जी निरीक्षक मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई के कहा है। मुंशी सिंह उमा. विद्यालय नगला बदन में भी उन्हें खासी गड़बड़ी मिली। इस पर उन्होंने इस परीक्षा केंद्र को भी डिबार करने की संस्तुति की है।
गंगीरी संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी के पेपर में दादों के लीलाधर इंटर कॉलेज पर तैनात कानूनगो विजय शर्मा व लेखपाल सुनील वर्मा ने बताया कि परीक्षा छूटने के बाद सीसीटीवी कैमरे को बंद कर पीछे के दरवाजे से 30-40 कापियां लेकर 8-10 लोग कमरा नं. 17 में आए और दूसरी कापियां लगा रहे थे। इन कर्मियों को एक कक्ष निरीक्षक जगदीश को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के हवाले कर दिया। स्टेटिक मजिस्ेट्रट ने कक्ष निरीक्षक को छोड़ दिया और कॉपी के कवर को भी बदल दिया। इसकी जानकारी एसडीएम को दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम शिवकुमार, सीओ सुरेश कुमार व एडीआईओएस लक्ष्मीकांत पांडेय मौके पर पहुंच गए। एडीआईओएस लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की गई है। परीक्षा निरस्त कर फिर से परीक्षा कराई जाएगी। सह केंद्र व्यवस्थापक सुभाषचंद्र व कक्ष निरीक्षक जगदीश को हिरासत में ले लिया गया है और एफआईआर दर्ज कराई गई है।
टप्पल संवाददाता के अनुसार एसडीएम खैर ने शुक्रवार को प्रथम पाली की हाईस्कूल की परीक्षा में विश्वकर्मा इंटर कॉलेज टप्पल के परीक्षा केंद्र पर छापा मारा जहां पर परीक्षा में दी जाने वाली बी कॉपी की संख्या 150 थी, लेकिन मौके पर 124 बी कॉपी मिलीं। एसडीएम खैर जोगिंदर सिंह ने केन्द्र व्यवस्थापक विश्वकर्मा इंटर कॉलेज टप्पल दिनेश कुमार शर्मा से गायब 26 बी उत्तर पुस्तिका कॉपी के बारे में जानकारी की तो वह जवाब नहीं दे सका। उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद चौधरी मौहरपाल सिंह इंटर कॉलेज उटवारा में छापा मारा गया तो वहां पर भी 5 बी कॉपी कम पाई गईं और परीक्षा केन्द्र के कक्ष संख्या 10 के सामने भारी मात्रा में नकल सामग्री पायी गई। इस अनियमितता के संबंध में एसडीएम ने कें द्र व्यवस्थापक पूजा भारद्वाज से जानकारी की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी तथा कक्ष संख्या 10 के सामने नकल सामग्री मिलने पर कक्ष निरीक्षक राजेंद्र सिंह से जानकारी की तो वह भी संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे सके। इस केंद्र से केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक दोनों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की गई है। इस केंद्र से दो फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़ कर पुलिस कोे सौंप दिए गए।
प्रवेश पत्र व आधार कार्ड भी चेक कराए
कस्बे के अग्रसेन इंटर कॉलेज में शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे जब डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा कॉलेज पहुंचे तो डिप्टी सीएम ने निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व आधार कार्ड भी चेक किए। साथ ही नकल होने संबंधी जानकारी की। जिसके जवाब में परीक्षार्थियों ने नकल को सिरे से नकार दिया। वह परीक्षा कक्षों से निकलकर वह परीक्षा कार्यालय में पहुंचे जहां सीसीटीवी कैमरों को देखते हुए 10-15 मिनट की रिर्काडिंग चेक करने की बात करते कही। कुछ मिनट तक सभी कमरों में चल रही परीक्षाओं की हलचल का भी फुटेज से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भौतिक विज्ञान के शिक्षक आरएन यादव से पूछा कि क्या उन्हें पता था कि वह यहां आ रहे हैं इस पर उन्होंने बताया कि उन्हें पता था कि आप अलीगढ़ में साढे़ बारह बजे आ रहे हैं, लेकिन यहां की जानकारी नहीं थी। उसके बाद डिप्टी सीएम का काफिला अतरौली की ओर रवाना हो गया।