फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deputy Chief Minister inspected Panaathi Community Health Center

Aligarh News: उपमुख्यमंत्री पहुंचे पनैठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएमओ से पूछे सबाल, नहीं दे सके जबाव

Tue, 31 Oct 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 31 Oct 2023 01:17 AM IST
सार

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पनैठी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। सीएमओ से डिप्टी सीएम ने कुछ सबाल पूछे तो वह बता नहीं सके। उनके साथ मौजूद अन्य अधिकारियों ने जवाब देकर उपमुख्यमंत्री को संतुष्ट किया।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister inspected Panaathi Community Health Center
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को गुलदस्ता भेंट कर उनकी अगुवाई करते पूर्व जिला अध्यक्ष ठा गोपाल सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने 30 अक्तूबर को पनैठी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। जहां उपमुख्यमंत्री ने करीब आधा घंटे तक एक कक्ष में राज्यमंत्री संदीप सिंह, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज त्यागी, अपर निदेशक डाॅ. साधना राठौर, सांसद सतीश गौतम, कोल विधायक अनिल पाराशर और पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह की मौजूदगी में विभागीय समीक्षा की।

विज्ञापन


इसी दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सवालों का सीएमओ जवाब देने में हिचकिचा गए। उनके साथ मौजूद अन्य अधिकारियों ने जवाब देकर उपमुख्यमंत्री को संतुष्ट किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, बृज प्रांत के उपाध्यक्ष ठा श्यौराज सिंह, गौरव शर्मा, देवराज सिंह, संजय राजा, रामसखी कठेरिया, अखंड प्रताप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, जीशान मेव, अवधेश शर्मा, मोनू सिंह, वीरेंद्र सिंह, शीपू ठाकुर समेत पार्टी के आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed