फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dengue outbreak in Aligarh

स्वास्थ्य विभाग-प्रशासन की बढ़ी चिंता: डेंगू के प्रकोप ने तोड़ा 2024 का रिकार्ड, 400 के करीब पहुंचे मरीज

Sat, 22 Nov 2025 11:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 11:47 AM IST
सार

गंदगी, जलभराव और मच्छरों के लार्वा पनपने की समस्या मुख्य कारण बताई जा रही है। कई घरों में कूलर, गमले, टायर और छतों पर जमा पानी में एडीज मच्छरों के लार्वा मिले हैं। अब विभाग जिन घरों में लार्वा मिल रहे हैं, उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगा।0

विज्ञापन
Dengue outbreak in Aligarh
डेंगू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 21 नवंबर तक डेंगू के मरीजों की कुल संख्या लगभग 400 के करीब पहुंच गई है, जबकि 2024 में 318 डेंगू के मरीज मिले था। यानी अबकी साल मरीजों की संख्या ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन


ठंड शुरू होने के बावजूद नए मामले सामने आ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। यही नहीं कई लैब भी डेंगू की रिपोर्ट दे रहे हैं। मगर यह स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर नहीं पहुंच पा रहा है।

विज्ञापन

मरीजों का घर पर या अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्लेटलेट्स कम होने पर तुरंत भर्ती किया जा रहा है। अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम फागिंग और दवा छिड़काव का कार्य कर रही हैं।-डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील शहरी क्षेत्र

कनवरीगंज, एएमयू, जीवनगढ़, इंदिरा नगर, तुर्कमान गेट, ऊपर कोट, मामूदनगर, एडीए कालोनी, शाहजमाल, भुजपुरा, केला नगर, इकरा कालोनी, अवतार नगर, शहंशाहबाद, सराय मान सिंह, विकास नगर, जयगंज, काजी पाड़ा, साकेत विहार, सराय वाला, महफूजनगर, जलालपुर, विद्यानगर, बेगमबाग, सुदामापुरी, विष्णुपुरी, रावणटीला, हमदर्द नगर आदि।
अस्पताल में भर्ती  बुखार के मरीज
संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्र
अकराबाद, पिनखना, नानऊ, कोड़ियागंज, पाठक मोहल्ला, छर्रा, दत्तावली, बरला, जजाथल, फुसावली, आलमपुर, बिजौली, नुरुपुरा, पाली मुकीमपुर, बहरामपुर, कोरा, तालिबनगर, चंडौस, रामपुर शाहपुर, नगला पदम, गोंडा, अमरपुर धाना, सरताजनगर, कोंडा, नुनैरा, लोधा, देवसैनी, क्वार्सी, मूसेपुर, नगला मान सिंह, रजा नगर, अमरपुर कोडला, पड़ियावली, मईनाथ, टप्पल, जट्टारी, निगुना, बाजौता, ताहरपुर आदि।

स्वास्थ्य विभाग में मंथन शुरू
गंदगी, जलभराव और मच्छरों के लार्वा पनपने की समस्या मुख्य कारण बताई जा रही है। कई घरों में कूलर, गमले, टायर और छतों पर जमा पानी में एडीज मच्छरों के लार्वा मिले हैं। अब विभाग जिन घरों में लार्वा मिल रहे हैं, उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नगर निकाय और पंचायत राज विभाग के अधिकारियों से मंथन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed