फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dengue and Malaria three rooms ready in JN Medical College

जेएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू और मलेरिया के तीन कक्ष तैयार

Fri, 17 Sep 2021 03:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
Dengue and Malaria three rooms ready in JN Medical College
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बुखार मलेरिया के साथ-साथ डेंगू के मरीज भी आ रहे हैं। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने भी दवा और उपचार के संबंध में व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि सितंबर और अक्तूबर का महीना डेंगू और मलेरिया के लिए अनुकूल होता है। इसलिए इन दिनों में सावधानी बेहद आवश्यक है। प्रोफेसर सिद्दीकी कहते हैं कि मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में कमरा संख्या 10, 11 और 12 डेंगू और मलेरिया के मरीजों के लिए बनाए गए हैं। डेंगू एक किस्म का वायरल है तो मलेरिया पैरासाइट के माध्यम से फैलता है। इसके उपचार में अलग से कोई दवा नहीं दी जाती है, बल्कि बुखार होने पर जो सहयोगी दवाएं उपलब्ध हैं, वही इसके उपचार में दी जाती हैं। सबसे अच्छा तो यही है कि उन परिस्थितियों से बचा जाए जो मलेरिया या डेंगू के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया से बचाव के उपाय
- घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
- घर में कूलर फूलदान या अन्य ऐसा कोई बर्तन जिसमें पानी इकट्ठा हो रहा हो तो उसे साफ कर दें।
- पूरी बांहों की कमीज पहनें, बच्चों को भी पूरी बांहों की कमीज पहनाएं।
- घर के अंदर मच्छर रोधी दवा या धुएं का उपाय करें।
-अगर कहीं पर पानी इकट्ठा हो रहा है तो उसकी सतह पर मिट्टी का तेल या मोबिल ऑयल डालें।
- डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, तेज बदन दर्द, तेज सिर दर्द, पेट दर्द एवं उल्टी, शरीर पर दाने तथा मुंह अथवा नाक से खून आने की शिकायत हो तो तुरंत निकट के स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराएं। खून की जांच अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डेंगू बुखार के रोगी होने पर जिला या नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सूचना दें ताकि प्रभावित क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव कराया जा सके।
क्या करें
- यह घर के अंदर का मच्छर है। दिन में काटते हैं। घरों में कीटनाशक का छिड़काव करें
- कूलर, बाल्टी, फ्लावर पॉट व घड़े में एकत्रित पानी को बदलते रहें
- शरीर पर मच्छर निरोधक औषधियों, नीम का तेल, सरसों का तेल लगाए। बच्चों को कमीज व मोजे पहनाएं
- घर के आसपास पानी एकत्रित होने वाले स्थानों को मिट्टी से भर दें। यह संभव न हो तो कुछ बूंदें मिट्टी का तेल या जले हुए डीजल ऐसे स्थानों पर डाल दें
क्या न करें
- डेंगू बुखार का कोई भी टीका नहीं होता है। चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा दें
- घर में कोई डेंगू का रोगी हो तो उसे बिना मच्छरदानी के न रहने दें
- घरों के छज्जे, पोर्च में टूटे बर्तनों, बेकार टायर-ट्यूब, प्लास्टिक के टूटे बर्तन आदि एकत्रित न होने दें
- घरों के आसपास छायादार स्थलों में नमी न उत्पन्न होने दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed