फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration was done by taking out a black coat march in AMU

AMU: आंदोलन को मिला विधि के छात्रों का साथ, ब्लैक कोट मार्च निकालकर किया प्रदर्शन, बाब-ए-सैयद गेट किया बंद

Sun, 10 Aug 2025 08:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 08:07 AM IST
सार

यूनिवर्सिटी में शुल्क वृद्धि, अवैध निलंबन और हिरासत, छात्र संघ चुनाव कराने और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में छात्र आंदोलनरत है और बाब-ए-सैयद पर धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन
Demonstration was done by taking out a black coat march in AMU
एएमयू में मार्च के दौरान प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में शुल्क वृद्धि और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में चल रहे आंदोलन को विधि के छात्रों ने भी अपना समर्थन दिया है। इन छात्रों ने शनिवार शाम को शताब्दी द्वार से बाब-ए-सैयद गेट तक ब्लैक कोट मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और यहां पर गमले रखकर मुख्य गेट को बंद कर दिया।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में शुल्क वृद्धि, अवैध निलंबन और हिरासत, छात्र संघ चुनाव कराने और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में छात्र आंदोलनरत है और बाब-ए-सैयद पर धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को बाब-ए-सैयद पर जुमे की नमाज पढ़ने की कोशिश के दौरान काफी बवाल हुआ था और पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी थीं। इस कार्रवाई के बाद से छात्रों में इंतजामिया के खिलाफ गुस्सा और बढ़ गया है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम 5:30 बजे यूनिवर्सिटी के शताब्दी द्वार पर विधि के छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और यहां से ब्लैक कोट पहनकर जुलूस की शक्ल में बाब-ए-सैयद पहुंचे। उन्होंने कुलपति से कोर्ट के आदेशों का अनुपालन करने की मांग की है। साथ ही दो टूक चेतावनी भी दी है कि छात्रों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रों ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना इंतजामिया की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शुक्रवार को हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में छात्राओं ने शनिवार को प्रॉक्टोरियल टीम को राखी भेंटकर उन्हें उनकी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का अहसास दिलाया। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने कहा कि विधि के विद्यार्थियों ने शुल्क वृद्धि सहित अन्य मुद्दाें पर ब्लैक कोट मार्च निकाले जाने की पुष्टि की है।

उधर, एएमयू में चल रहे आंदोलन के समर्थन में वीमेंस कॉलेज की छात्राएं भी आ गई हैं। यहां की छात्राएं रविवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर पर एकत्र होंगी और नारेबाजी करते हुए बाब-ए-सैयद पर पहुंचेंगी, जहां धरना-प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का समर्थन करेंगी।

ये हैं मांगें
- सभी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सुलभ बने।
-शुल्क वृद्धि वापस ली जाए, छात्रसंघ की बहाली हो।
-रोकी गई अंकतालिकाएं तुरंत जारी की जाएं।
-आंदोलन में शामिल छात्रों का निलंबन वापस लिया जाएं।
-शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएं
-आंदोलन कर रहे छात्रों के विरुद्ध कोई प्रतिकूल कार्रवाई न की जाए।
-यूनिवर्सिटी की प्रॉक्टोरियल टीम के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed