फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration of students in SV College regarding illegal recovery

अवैध वसूली को लेकर एसवी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन

Fri, 05 Aug 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of students in SV College regarding illegal recovery
एसवी कॉलेज में प्रदर्शन करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
एसवी कॉलेज में प्रवेश पत्र के नाम पर अवैध वसूली को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। साथ ही छात्र नेता बल्देव चौधरी सीटू के नेतृत्व में प्राचार्य का घेराव किया गया।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र के नाम पर अतिरिक्त 100, 200 और 300 रुपये लिए जा रहे हैं। अवैध वसूली की शिकायत पर छात्र नेता सीटू चौधरी कॉलेज पहुंचे। उन्होेंने बताया कि प्राचार्य से अतिरिक्त शुल्क लेने के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। इस दौरान उनमें नोकझोंक हो गई। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं द्वितीय सेमेस्टर के शुल्क विश्वविद्यालय को पहले ही जमा कर चुके हैं। अब 1200 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया गया। उन्होंने अतिरिक्त शुल्क वापस करने की मांग की है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि जो शुल्क लिया गया, वह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से निर्धारित है। धरने में कुणाल, दिवाकर, गर्व, ओमप्रकाश कुशवाहा, मोहिनी, जशोदा, अनु बघेल, सचिन, मोहित शर्मा, विशाल, झलक, खुशी, दीपा, शिवानी,पूजा, हरीश, विपिन, अतुल, दीक्षा शर्मा, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed