फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration of bank employees, sloganeering against the harassment of management

Aligarh: प्रबंधन के उत्पीड़न के विरोध में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

Thu, 03 Nov 2022 11:22 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 11:22 PM IST
सार

वक्ताओं ने कहा कि हाल ही के दिनों में बैंकों में उनके प्रबंधन द्वारा द्धिपक्षीय समझौतों का उल्लंघन करते हुए सेवा शर्तों को तोड़ा- मरोड़ा गया है और एकतरफा निर्णय लेते हुए कर्मचारियों के नियम विरुद्ध तरीके से बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए गए हैं।

विज्ञापन
Demonstration of bank employees, sloganeering against the harassment of management
कैनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय पर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को बैंक कर्मियों ने सूत मिल, सारसौल स्थित केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 19 नवंबर को सभी बैंकों में देशव्यापी हड़ताल का आयोजन होगा।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि हाल ही के दिनों में बैंकों में उनके प्रबंधन द्वारा द्धिपक्षीय समझौतों का उल्लंघन करते हुए सेवा शर्तों को तोड़ा- मरोड़ा गया है और एकतरफा निर्णय लेते हुए कर्मचारियों के नियम विरुद्ध तरीके से बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए गए हैं। विरोध करने पर यूनियन के नेताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। कई कर्मचारियों का निलंबन किया गया है। कुछ बैंकों में तो यूनियन के नेताओं को बर्खास्त भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रबंधन के हमले किसी एक बैंक में नहीं अपितु एक साथ कई बैंकों में हो रहे हैं। प्रतीत होता है कि एक साजिश के तहत यूनियनों को तोड़ने और कर्मचारियों की आवाज को दबाने की खतरनाक साजिश की जा रही है। जो बैंक कर्मचारियों के अधिकारों के हनन का मार्ग प्रशस्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि यदि आईडी अधिनियम की धारा 33 का जान बूझकर उल्लंघन किया जाता है और न्यायालय के आदेशों का सम्मान नहीं किया जाता है तो हड़ताल करने को बाध्य होंगे। बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, आईडीबीआई और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आदि अनेकों बैंकों में प्रबंधन नकदी प्रेषण के कार्य, हाउसकीपर कार्यों को आउटसोर्सिंग से किया जा रहा है। अधीनस्थ एवं अंशकालीन सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के बजाय प्रबंधन द्वारा इन नौकरियों को आउटसोर्सिंग करने पर जोर दिया जा रहा है।


इसी क्रम में सभी बैंक कर्मी आठ नवंबर को काली पट्टी धारण कर दिनभर कार्य करेंगे। 18 नवंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा मसूदाबाद पर सायं 5:30 बजे प्रदर्शन किया जाएगा। 19 नवंबर को अखिल भारतीय हड़ताल पर रहकर सुबह 10:30 बजे पंजाब नैशनल बैंक के मंडल कार्यालय, तालसपुर, रामघाट रोड पर एकत्रित होकर धरना- प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed