फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration at the gate of the tyre factory against pollution

Aligarh News: प्रदूषण के विरोध में टायर फैक्टरी के गेट पर प्रदर्शन

Wed, 16 Apr 2025 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 16 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at the gate of the tyre factory against pollution
चंडौस कस्बे के चीमनपुर रोड पर स्थित टायर फैक्टरी के गेट पर मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे किसानों ने प्रदर्शन किया। फैक्टरी के गेट पर अनाज गिराकर ट्रैक्टर ट़्रालियां गेट पर खड़ी कर दीं और हंगामा किया। आरोप लगाया कि फैक्टरी के प्रदूषण से उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


चीमनपुर रोड स्थित फैक्टरी में पुराने टायरों को पिघलाकर उसका तेल, तार और राख को अलग-अलग निकाला जाता है। किसानों का आरोप है कि इस काम में निकलने वाले धुएं से आसपास प्रदूषण फैल रहा है। खेतों में काली राख ही नजर आती है। फसल काली पड़ रही है। गेहूं के दाने काले निकले हैं। भूसा भी काला निकल रहा है। इससे गेहूं और भूसा नहीं बिक पा रहा है। कहा कि इससे 20 किसानों की करीब 200 बीघे की फसल बर्बाद हो रही है। उत्पादन भी आधा रह गया है।
विज्ञापन



दिनेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, सतवीर शर्मा, अकुंश शर्मा, माेनू शर्मा, अमित शर्मा, अजय कुमार शर्मा, सुनील शर्मा, कालीचरन शर्मा ने कहा कि कई बार अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत कर चुके हैं। जुर्माना लगाकर अधिकारी शांत हो जाते हैं। कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फैक्टरी के जरिये प्रदूषण फैलने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस तरह का कोई मामला है, तो किसानों की शिकायत पर फैक्टरी प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -विनीत मिश्रा एसडीएम गभाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed