फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration alleging rigging in police recruitment examination

Aligarh News: पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन

Wed, 21 Feb 2024 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 21 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Demonstration alleging rigging in police recruitment examination
पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर खैर में नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देते अभ्यर - फोटो : Samvad
पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली और पेपर लीक होने का आरोप लगाकर अभ्यथियों ने परीक्षा निरस्त करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका के चेयरमैन, ईओ, एडीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से वह मानसिक तनाव में हैं। नगर पालिका पहुंचकर उन्होंने चेयरमैन चेयरमैन संजय शर्मा व ईओ निषाद मधुरमय को ज्ञापन सौंपा। वहीं जिला पंचायत सदस्य कुलदीप चौधरी की अगुआई में तहसील पहुंचकर अपर जिलाधिकारी मीनू राणा और एसडीएम दिग्विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




एडीएम मीनू राणा ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांग और ज्ञापन शासन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से शांतिपूर्वक अगली प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। ज्ञापन देने वालों में विकास कुमार, धर्मेंद्र तोमर, हरीश माहौर, नीतू चौधरी, धीरज सिंह, पंकज, लक्ष्य कुमार, नितिन गौतम, टीटूराम, रणधीर सिंह, पवनकुमार, अरविंद कुमार, आकाश कुमार, अजीत कुमार, अमित कुमार, अटल चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed