{"_id":"62d85d911def382b872f4697","slug":"demonstration-against-charging-more-fees-college-management-accepted-the-demands-aligarh-news-ali29647027","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा फीस वसूलने के विरोध में प्रदर्शन, कालेज प्रबंधन ने मांगें मानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा फीस वसूलने के विरोध में प्रदर्शन, कालेज प्रबंधन ने मांगें मानी
विज्ञापन
अलीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाते सीओ राघवेन्द्र सिंह।
- फोटो : CITY OFFICE
खैर बाईपास स्थित अलीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में ज्यादा फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए छात्र - छात्राओं ने कई घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कालेज प्रशासन को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा, जिसमें पांच मांगें कॉलेज प्रशासन ने मान ली गईं हैं।
छात्र-छात्राओं का कहना है कि बुधवार को कॉलेज परिसर में 75 फीसदी उपस्थिति पूरी कराने तथा अन्य कार्य के लिए 100-100 रुपये की मांग की गई। यह राशि कुछ छात्र-छात्राओं ने दे दी थी। काफी छात्र -छात्राएं इसके विरोध में हो गए और उन्होंने कालेज परिसर में प्रदर्शन किया । इन छात्रों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पहुंच गए। कालेज प्रबंधन की सूचना पर सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए।
एबीवीपी के प्रांत खेल आयाम संयोजक करन आर्य और महानगर मंत्री अंकुर शर्मा ने बताया कि कई दिनों से अलीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की शिकायत आ रही थी कि कॉलेज में उपस्थिति पूर्ण करने तथा प्रयोगात्मक परीक्षा मेें अंक देने के लिए पैसों की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि सीओ ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि कॉलेज परिसर में शिकायत पेटिका रखी जाएगी, उस शिकायत पेटिका को केवल पुलिस ही खोलेगी। प्रदर्शन में राजगुरु, दिवाकर, नितीश, जय, दीक्षा, आयुषी, कनक, विजय, रोबिन, हिमांशु, मोहित, विकास, हरेंद्र, शैलेंद्र, शीलू चौधरी आदि शामिल थे।
इस संबंध में कॉलेज के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने जो सात सूत्री मांग पत्र सौंपा था, उसमें पांच मांगें मान ली गईं हैं। उन्होेंने अवैध वसूली या अन्य आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। निदेशक ने कहा कि अगर किसी को कोई दिक्कत है, तो सीधे मिलकर अपनी समस्या बता सकते है।
---