फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demolition, Demolition in DS College

डीएस कॉलेज में हंगामा, तोड़फोड़

Wed, 23 Aug 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 23 Aug 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Demolition, Demolition in DS College
कुर्सी उठाकर फेंकता युवक - फोटो : Amar Ujala
डीएस कॉलेज में एक छात्र की पिटाई के बाद बवाल खड़ा हो गया। छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा काटा। चीफ प्रॉक्टर दफ्तर में छात्रों ने कुर्सियां तक हवा में लहराते हुए उन्हें तोड़ दिया। बवाल बढ़ता देख पुलिस बुला ली गई। बाद में जैसे-तैसे हंगामा शांत किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे छात्र शान मोहम्‍मद जो कि बीए प्रथम वर्ष में पढ़ता है। वह काउंटर से मार्कशीट लेने आया था, तभी एक छात्र उसे थप्पड़ मारकर भाग गया। पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत चीफ प्रॉक्टर डॉ. वाईपी सिंह से की। प्रॉक्टर के साथ पीड़ित छात्र गेट तक गए। शरारती छात्र प्रॉक्टर की पकड़ में आ गया। उसे नसीहत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र अपने पिता के साथ गेट के बाहर खड़ा था, तभी कुछ और छात्र आ गए। नोकझोंक होने लगी। एक छात्र पकड़ में आ गया। फुटेज देख रहे प्रॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए। मगर, पीड़ित छात्र ने उस छात्र को थप्पड़ मार दिया। इसी से मामला तूल पकड़ गया। एबीवीपी के छात्रनेता मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। धर्मजागरण के संयोजक और छात्रनेता सौरभ चौधरी सहित हिंदू संगठन से जुड़े छात्र नेता भी कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन पर एक समुदाय के बाहरी तत्वों पर मेहरबान होने का आरोप लगाया गया। मांग उठाई गई कि पकडे़ गए दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाए। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव सहित कई थानों की पुलिस पहुंची। अफसर के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। इस दौरान छात्र नेताओं और पुलिस में भी जमकर नोकझोंक हुई।


छात्र नेता सौरभ चौधरी ने बताया कि  यह घटना विशेष समुदाय के लोगों द्वारा सोची समझी साजिश का हिस्सा है। इस मौके पर सोनू ठाकुर, सज्जन यादव, यश ठाकुर, अमित गोस्वामी, आदित्य पंडित, धीरज चौधरी, सीटू चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि पीड़ित व थप्पड़ मारने वाले छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रॉक्टर दफ्तर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बवाल काटा। कुर्सियां उठाना अनुशासनहीनता है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के  अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed