फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demand for Khadi tricolor from Ban on plastic tricolors

प्लास्टिक तिरंगों पर बैन से खादी के तिरंगे की मांग बढ़ी

Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
Demand for Khadi tricolor from Ban on plastic tricolors
श्री गांधी आश्रम में तैयार खादी के तिरंगे झंडे। - फोटो : amar ujala
ठीक दो दिन बाद पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। स्कूल कॉलेजों से लेकर सरकारी इमारतों तक हर जगह तिरंगा फहराया जाएगा। इस बार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्लास्टिक के तिरंगे इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है, पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ सजा का भी प्रावधान है।
विज्ञापन


ऐसे में क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में खादी के तिरंगे झंडों की मांग बढ़ गईं है। यहां पर अंबेडकर नगर के अकबरपुर, मेरठ और बाराबंकी से छपवा कर तिरंगे मंगवाए जा रहे हैं। अलीगढ़ में आने के बाद यहां से इसकी आपूर्ति हाथरस, मथुरा और अलीगढ़ जिले में होती है। गांधी आश्रम के संचालकाें को उम्मीद है कि प्लास्टिक के झंडों पर बैन के बाद खादी के झंडों की मांग बढ़ेगी। 
विज्ञापन


यहां के स्टोर मैनेजर श्रीराम यादव ने बताया कि 300 रुपये में 90 बाई 60 सेमी, 430 रुपये में 135 बाई 90 सेमी और 600 रुपये में 180 बाई 120 सेमी के तीन अलग-अलग साइज में तिरंगे झंडे मिल रहे हैं। गांधी आश्रम अपनी 40 समितियों के साथ नुमाइश में भी दो स्टाल लगा कर तिरंगा झंडा उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक स्टाल दरबार हॉल में और एक कंबल बाजार में लगाया जा रहा है। सबसे ज्यादा मांग 300 और 430 में मिलने वाले झंडे की हो रही है। हाल ही में खादी के लगभग 350 थानों को भेज कर तिरंगे छपवाए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed