{"_id":"5d30cf208ebc3e6cf35f9b08","slug":"delivery-boy-death-in-critical-situation-aligarh-news-ali208686197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड डिलीवरी ब्वॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड डिलीवरी ब्वॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सिविल लाइंस इलाके की विष्णुपुरी कालोनी निवासी एक फूड डिलीवरी ब्वॉय की बुधवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वाले ब्रेन हेमरेज होने की बात कह रहे हैं। मगर, पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया।
नितिन शर्मा (32) पुत्र सुशील शर्मा निवासी विष्णुपुरी, सिविल लाइंस एक आनलाइन फूड बेचने वाली कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात को ड्यूटी खत्म करके वह घर पर आया था। थोड़ी देर बाद ही उसे सिर में तेज दर्द उठा। परिवार वाले जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार ब्रेन हेमरेज से मौत होने की बात कह रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों के मुताबिक उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। पिता एक प्राइवेट मेडिकल कालेज की लैब में नौकरी करते हैँ।