फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Delimitation of seven nagar panchayats proposal will be sent to the government

अलीगढ़ : सात नगर पंचायतों के परिसीमन का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा

Wed, 11 May 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Delimitation of seven nagar panchayats proposal will be sent to the government
शासन के निर्देश पर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में नवसृजित सात नगर पंचायतों में परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को इस पर अंतिम मुहर लगेगी। इन पंचायतों में 10 से 15 वार्ड तक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके बाद प्रस्ताव बृहस्पतिवार को शासन की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। संभावना है कि निकाय चुनाव अक्तूबर या नवंबर में होंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में जिले में 12 नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव हुए थे, जिसमें अलीगढ़ नगर निगम, अतरौली व खैर समेत दो नगर पालिका व नौ नगर पंचायतें शामिल थीं। इसमें 902 ग्राम पंचायतें शामिल थीं। वर्तमान में 867 ग्राम पंचायतें रह गई हैं। गौरतलब हो कि शासन ने 19 ग्राम पंचायतें नगरीय निकाय सीमा में शामिल कर दी थीं। इसके बाद 16 ग्राम पंचायतों को नगरीय निकाय घोषित कर दिया। इसमें जवां-सिकंदरपुर, बरौली, गभाना, चंडौस, पिसावा, टप्पल व मडराक समेत सात नई नगर पंचायत बना दी गई। जिले में नगरीय निकायों की संख्या 19 हो गई है।
विज्ञापन

इनमें 16 नगर पंचायत, दो नगर पालिका व नगर निगम हैं। इन सात नवसृजित नगर पंचायतों में पहली बार चेयरमैन व सभासद के लिए चुनाव होने हैं। निकाय चुनाव के लिए परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि शासन से निर्देश हैं कि एक नगर पंचायत में न्यूनतम 10 और अधिकतम 15 वार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को परिसीमन के काम को पूरा कर लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रस्ताव शासन को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed