फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   delhi police vs lawyers Advocates protest in civil premises in Aligarh

दिल्ली पुलिस-अधिवक्ता विवाद: अलीगढ़ में दीवानी परिसर में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 06 Nov 2019 02:20 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Nov 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
delhi police vs lawyers Advocates protest in civil premises in Aligarh
अलीगढ़ में वकीलों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दो नवंबर को पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले ने अलीगढ़ सहित पूरे प्रदेश में भी तूल पकड़ लिया है। दि बार काउंसिल अलीगढ़  की ओर से  बुधवार को  दीवानी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान अधिवक्ताओं की पुलिस से भी झड़प हो गई। हालांकि मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिया  के समझाने पर अधिवक्ता शांत हो गए। यह विरोध प्रदर्शन कल भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन


बार महासचिव अनूप कौशिक के मुताबिक गुरुवार को भी यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन के दौरान  सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद  8 नवंबर को  उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर  हड़ताल प्रस्तावित है। रखी गई है। इसके बाद शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी होने के चलते अधिवक्ता 5 दिन तक न्यायिक कार्य से  दूर रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर अलीगढ़ पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर विरोध जताना शुरू कर दिया है। जनपद में तैनात पुलिसकर्मी अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि से पोस्ट कर दिल्ली पुलिस को समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed