फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Degree, torn, damaged and missing OMR sheets and fail students

RMPSU: डिग्री, फटी-खराब व गायब ओएमआर शीट एवं एक-दो अंक से फेल विद्यार्थी को लेकर विवि ने की यह व्यवस्था

Tue, 19 May 2026 10:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 19 May 2026 10:44 PM IST
सार

आरएमपीयू से संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस के महाविद्यालयों में जो विद्यार्थी विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में एक-दो अंक से फेल हो गए थे, अब वह पास हो जाएंगे।

विज्ञापन
Degree, torn, damaged and missing OMR sheets and fail students
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिग्री (उपाधि) की द्वितीय प्रति जारी करने की नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब जिन छात्र-छात्राओं की डिग्री खो गई है या किसी कारणवश उपलब्ध नहीं है, वह प्रक्रिया पूरी कर आसानी से दूसरी प्रति प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन


अगर किसी विद्यार्थी को दूसरी डिग्री प्राप्त करनी है, तो आवेदन पत्र के साथ एफआईआर की कॉपी, शपथ पत्र (एफिडेविट) और दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित सूचना की कटिंग परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी जरूरी दस्तावेज के साथ 300 रुपये शुल्क जमा करने के बाद ही डिग्री की दूसरी प्रति जारी की जाएगी। यह निर्णय विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की 15 मई को हुई बैठक में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फटी या खराब ओएमआर शीट से नहीं बिगड़ेगा परिणाम
आरएमपीयू ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं में फटी या खराब ओएमआर शीट से जुड़ी समस्या को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिन छात्र-छात्राओं की ओएमआर शीट खराब या कटी-फटी मिली हैं, उन्हें संबंधित सेमेस्टर के अन्य विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर औसत अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर विद्यार्थी अपने पास सुरक्षित ओएमआर शीट की प्रति या अन्य प्रमाणिक दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं, तो उसके आधार पर वास्तविक अंक देने का भी निर्णय लिया गया है।

एक-दो अंक से फेल विद्यार्थी अब होंगे पास
आरएमपीयू से संबद्ध अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस के महाविद्यालयों में जो विद्यार्थी विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में एक-दो अंक से फेल हो गए थे, अब वह पास हो जाएंगे। विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की हुई बैठक में तय किया गया कि ऐसे विद्यार्थियों को विशेष प्रावधान के तहत स्केलिंग व मॉडरेशन अंक देकर उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह निर्णय उन विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो बेहद कम अंतर से परीक्षा में सफल होने से रह गए थे। संबंधित छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणामों में जल्द संशोधन कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

गायब ओएमआर शीट से नहीं रुकेगा रिजल्ट
विश्वविद्यालय ने फैसला लिया है कि जिन विद्यार्थियों की ओएमआर शीट नहीं मिली है और जिनका रिजल्ट अधूरा दिख रहा है, उनका परिणाम अब अन्य विषयों के अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे छात्र-छात्राओं को संबंधित सेमेस्टर के बाकी विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर औसत अंक दिए जाएंगे, ताकि उनका रिजल्ट लंबित न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed