फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Defense corridor to be expanded in 300 acres, 12 investors to invest 400 million

यूपी: अलीगढ़ में 300 एकड़ में होगा डिफेंस कॉरिडोर का विस्तार, 400 करोड़ निवेश करेंगे 12 निवेशक

Mon, 17 Aug 2020 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Aug 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Defense corridor to be expanded in 300 acres, 12 investors to invest 400 million
डिफेंस कॉरिडोर पर चर्चा करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के खैर के अंडला में विकसित होने जा रहे डिफेंस कॉरिडोर का भौतिक निरीक्षण करने सोमवार को अपर मुख्य सचिव गृह व यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी पांच सदस्यीय दल के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने कॉरिडोर के लिए जमीन देने वाले किसानों से वार्ता की। 
विज्ञापन


इसके साथ ही जमीन को देखा। निवेशकों के साथ बातचीत की। निवेशकों के उत्साह को देखते हुए उन्होंने भविष्य में कॉरिडोर का 300 एकड़ में विस्तार कराने की हामी भरी। इधर, 12 निवेशकों ने भी तय किया कि वह 400 करोड़ रुपये यहां निवेश करेंगे। 
विज्ञापन


अवनीश अवस्थी ने 46 हेक्टेयर चिन्हित भूमि पर पहले फेज में बिजली, सड़क और सीवेज का काम करने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। इसके साथ ही 10 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण का जो मामला लंबित है। उसे जल्द सुलझाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीडा के सीईओ व अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी सोमवार को पलवल मार्ग स्थित अंडला पर सुबह छह बजे पहुंचे। यहां प्रशासनिक अधिकारियों ने सबसे पहले उनकी वार्ता जमीन देने वाले किसानों से कराई। अवस्थी ने किसानों से पूछा कि क्या आपका पूरा व सही भुगतान हो गया है। 
 

इस पर किसानों ने पैसा मिलने की बात स्वीकार की। इसके बाद उन्होंने भूमि का निरीक्षण किया और सितंबर तक जमीन समतल करने व सड़क, बिजली का काम करने के निर्देश दिए है। साथ ही तैयार नक्शे में कुछ बदलाव के भी निर्देश दिए हैं। 

यह जमीन उन्होंने 12 निवेशकों को आवंटित कर दी है। निवेशक इसमें 400 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। निवेशकों के उत्साह को देखते हुए अवनीश अवस्थी ने भविष्य में कॉरिडोर का 300 एकड़ से अधिक भूमि और विकसित करने के निर्देश प्रशासन को दिए। 

अवस्थी ने कहा कि भौगोलिक लिहाज से देखें तो अलीगढ़ यमुना एक्सप्रेस वे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे सहित अन्य  सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली सहित अन्य राज्यों से जुड़ा है। ऐसे में यहां कॉरिडोर का होना फायदेमंद होगा। लोग आसानी से आ या जा सकेंगे। 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसमें से 35 उद्यमियों ने रक्षा मंत्रालय के साथ करार किया है। अलीगढ़ की तीन कंपनियों का भूमि आवंटन के लिए चयन हो गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण करेगी। यहां एक भव्य रिसर्च सेंटर भी तैयार किया जाएगा। इसमें हथियारों में लगने वाले पुर्जों की टेस्टिंग लैब में हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed