फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Defence Corridor

अलीगढ़ः डिफेंस कॉरिडोर में पुलिस चौकी, फायर स्टेशन एवं पार्क होगा स्थापित

Fri, 30 Jul 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Defence Corridor
अंडला में डिफेंस कॉरिडोर परियोजना का निरीक्षण करती डीएम सेल्वा कुमारी जे। - फोटो : CITY OFFICE
अंडला में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर में जल्द ही दो पुलिस चौकियों का निर्माण होगा। साथ ही वहां पर फायर स्टेशन और पार्क भी बनेगा। ये तीनों काम पीडब्ल्यूूडी कराएगा। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने जिले के तीन बड़े प्रोजेक्ट डिफेंस कॉरिडोर, राज्य विश्वविद्यालय व धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। कुछ बातों को लेकर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दोपहर में अंडला पहुंचीं जिलाधिकारी ने सबसे पहले डिफेंस कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसी भी इंडस्ट्री की स्थापना के लिए वहां औद्योगिक इकाइयों एवं निवेशकों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त माहौल प्रदान करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। कॉरिडोर में कम से कम दो पुलिस चौकियां स्थापित कराई जाएं। कॉरिडोर में मूलभूत एवं आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं। डिफेंस कॉरिडोर में इकाइयां स्थापित करने के लिए भूमि का आवंटन जल्द किया जाए। उद्यमियों एवं निवेशकों की आवश्यकता के अनुरूप उन्हें भूमि आवंटित की जाए और यदि और भूमि की आवश्यकता होती है तो स्थानीय निवासियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए भूमि का अधिग्रहण किया जाए। यहां जल निकासी की समस्या को दूर किया जाए। पार्क बनाया जाए। एडवांस ड्रेनेज सिस्टम स्थापित किया जाए। फायर स्टेशन की स्थापना कराई जाए। निराश्रित गोवंश को अस्थायी गोशाला में एकत्रित कर सरकारी गोशालाओं में भेजा जाए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि के लिए चिन्हित जमीन का निरीक्षण किया। निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए। फिर वह धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पहुुंची। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी और सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह संग हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। अधूरे निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश देेते हुए परिसर में रखे विभिन्न प्रकार के अनुपयोगी वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम सिटी ने बताया कि वर्तमान में रनवे, टैक्सी वे, टर्मिनल बिल्डिंग, चारदीवारी, अग्निशमन भवन, विद्युत सब स्टेशन, मीटर रूम, वीसीवी रूम, पंप हाउस एवं कार पार्किंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने डीएम को बताया कि धनीपुर मिनी एयरपोर्ट को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से सुरक्षा संबंधी अनुमति प्रदान कर दी गई है, जल्द ही एयरलाइंस संचालन के संबंध में अनुमति भी प्राप्त होने की उम्मीद है।
पहले जिले को समझ लूं, फिर जन सहयोग से करूंगी जिले का विकास
नवागत जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने बृहस्पतिवार सुबह कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता/पत्रकार परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि वह पहले जिले को समझ लें, इसके बाद जन सहयोग से यहां की समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिले को विकास की पटरी पर दौड़ाएंगी।

सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि 24 घंटे पहले ही चार्ज लिया है। इस दरम्यान उनको बिजली, जलभराव, गंदगी, जाम की समस्या के संबंध में जानकारी मिली है। इन समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक कर पूरी एक ठोस प्लानिंग तैयार कराई जाएगी। उस प्लानिंग पर काम किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने वह भौतिक निरीक्षण कर स्वयं जिले को समझेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed