फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Defamation notice of 50 lakhs to PhD holder Danish

अलीगढ़ः पीएचडी धारक दानिश को 50 लाख की मानहानि नोटिस

Sat, 04 Dec 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Defamation notice of 50 lakhs to PhD holder Danish
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के भाषा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. एमजे वारसी के अधिवक्ता रवि कुमार शर्मा व अधिवक्ता पंकज अवस्थी ने पीएचडी धारक दानिश रहीम को 50 लाख रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। यह नोटिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ प्रकरण में प्रो. वारसी को जबरन घसीटने पर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रो. वारसी की तरफ से अधिवक्ता रवि कुमार शर्मा व अधिवक्ता पंकज अवस्थी ने बताया कि डॉ. दानिश के आरोपों से उनके मुवक्किल और परिवार की छवि को धक्का लगा है। इसलिए उन्हें दो दिसंबर 2021 को मानहानि का नोटिस भेज दिया गया है। उनसे 15 दिन में उनके मुवक्किल को 50 लाख रुपये अदा करने के लिए कहा गया है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो डॉ. दानिश के खिलाफ अदालत की शरण लेंगे।
विज्ञापन

ये आरोप लगाया था
डॉ. दानिश ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करने पर उनसे भाषा विज्ञान की पीएचडी डिग्री वापस मांगी जा रही है। डॉ. दानिश रहीम ने आरोप लगाया कि 22 दिसंबर 2020 को उन्होंने एएमयू के साथ प्रधानमंत्री के वर्चुअल सेशन के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को साक्षात्कार दिया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री, कुलपति की तारीफ की थी। डॉ. दानिश ने कहा कि इसके बाद विभागाध्यक्ष ने विभाग में बुलाकर उन्हें किसी भी राजनीतिक नेता की प्रशंसा न करने की चेतावनी दी। हालांकि, इन आरोपों को प्रो. एमजे वारसी ने सिरे से खारिज कर दिया और डॉ. दानिश के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed