{"_id":"6a79fe617ad6a0b9c203f23e","slug":"deepdan-and-bhajan-band-at-achaltal-aligarh-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: 51 हजार दीपों से जगमगाएगा आज अचलताल, गूंजेंगे वैदिक मंत्र, संगीतमय प्रस्तुती देगा भजन बैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: 51 हजार दीपों से जगमगाएगा आज अचलताल, गूंजेंगे वैदिक मंत्र, संगीतमय प्रस्तुती देगा भजन बैंड
Tue, 11 Aug 2026 12:08 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:08 AM IST
सार
51 हजार दीपों से जगमगाता अचलताल और वैदिक मंत्रों की गूंज इस आयोजन को विशेष बनाएगी। इसके बाद प्रसिद्ध भजन बैंड की ओर से बाबा खेरेश्वर महादेव और श्री गिलहराज जी हनुमान की संगीतमय आराधना प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
51 हजार दीपों से रोशन होगा अचलताल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत 11 अगस्त को पहली बार वैदिक मंत्रों से अचलताल गूंजेगा। 51 हजार दीपों से अचलताल जगमगाएगा। यह वैदिक कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
वैदिक आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। 51 हजार दीपों से जगमगाता अचलताल और वैदिक मंत्रों की गूंज इस आयोजन को विशेष बनाएगी। इसके बाद प्रसिद्ध भजन बैंड की ओर से बाबा खेरेश्वर महादेव और श्री गिलहराज जी हनुमान की संगीतमय आराधना प्रस्तुत की जाएगी। दीपदान महोत्सव से सांस्कृतिक विरासत को जन-जन से जोड़ा जाएगा। सामाजिक समरसता और राष्ट्रभावना का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
आयोजन में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता रहेगी। अपने परिवार सहित अचलताल पहुंचकर इस भव्य आयोजन में सहभागी बनें। लोगों से अपील की गई है कि वह 51 हजार दीपों से जगमगाते अचलताल के इस ऐतिहासिक दृश्य के साक्षी बनें और आस्था, संस्कृति व राष्ट्रभावना के इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन