फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deepawali Celebration

अलीगढ़ः धनतेरस आज, बाजार ग्राहकों से रहे गुलजार

Tue, 02 Nov 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Deepawali Celebration
रामघाट रोड स्थित जय दीपक बर्तन भण्डार में बर्तन खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
आज धनतेरस है। रविवार को धनतेरस व दीपावली की खरीदारी के लिए शहर के प्रमुख बाजार देररात तक ग्राहकों से गुलजार रहे। अत्यधिक भीड़ के चलते शहर के रामघाट रोड और जीटी रोड पर जगह-जगह जाम जैसे हालात रहे, जबकि रेलवे रोड पर शाम को भीड़ की वजह से जाम लग गया था। इधर, बाजार भी सतरंगी रोशनी से जगमग रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को धनतेरस से पांच दिवसीय दीपों का उत्सव प्रारंभ हो गया है। त्योहार से पहले सोमवार दोपहर के बाद शहर के अधिकांश बाजारों में ग्राहकों की रौनक रही। रेलवे रोड से जुड़े बाजारों के साथ सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, जीटी रोड, आगरा रोड, पुराने शहर में लोगों ने दीपक, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, खील-खिलौने, स्टीकर, झालर, गिफ्ट पैक, कैलेंडर, पूजा का सामान, राशन का सामान, कपड़े आदि की जमकर खरीदारी की। शाम के बाद जैसे ही बाजारों में अंधेरा हुआ। वैसे ही की गई सजावट के चलते शहर रोशन हो उठा। शहर के बाजारों में झालरें, हैलोजन आदि से सजावट की गई थी, जबकि सड़कों पर बंदनवार और सजावट ने त्योहार को चार चांद लगा दिए। बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की तो कारोबारी से लेकर पथ विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे। इसके अलावा कई लोगों ने वाहन खरीदे, जिसकी डिलीवरी त्योहार के बीच लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed