फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deendayal's nurse and ward boy jailed, instructions for termination of service

दीनदयाल की नर्स व वार्ड ब्वॉय को जेल, सेवा समाप्ति के निर्देश

Fri, 07 May 2021 01:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Deendayal's nurse and ward boy jailed, instructions for termination of service
जिले में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दिनों महिला मरीज की बेटी से देखभाल के नाम पर दो हजार रुपये मांगने और फोन पर अभद्रता करने के मामले में दीनदयाल अस्पताल की स्टाफ नर्स को जेल भेज दिया गया है। साथ ही वार्ड ब्वॉय को भी जेल भेजा गया है। दोनों की सेवा समाप्ति के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। एसडीएम कोल रंजीत सिंह की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स कश्मीरा शहर के होली चौक की रहने वाली है। गली नंबर एक, क्वार्सी के रहने वाले वार्ड ब्वॉय लकी पर यह कार्रवाई हुई है। पिछले दिनों इन दोनों की एसडीएम कोल रंजीत सिंह से शिकायत हुई थी। आरोप लगे थे कि वह मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन

पैसों की वसूली भी करते हैं। ऑक्सीजन के नाम पर मरीज व तीमारदारों को परेशान करते हैं। एसडीएम ने इसकी गोपनीय जांच कराई। इसके बाद बृहस्पतिवार को दोनों को शांतिभंग की धारा के तहत जेल भेज दिया। सेवा समाप्त करने का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed