फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Decision on relaxation in lockdown will be taken up to sunday evening.

लॉक डाउन : द्वितीय चरण में राहत का इंतजार, रविवार शाम तक होगा फैसला

Sat, 18 Apr 2020 07:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Decision on relaxation in lockdown will be taken up to sunday evening.
अलीगढ़ के सासनी गेट चौराहे पर लगाया गया बैरियर। - फोटो : CITY OFFICE
लॉक डाउन के द्वितीय चरण की घोषणा के दौरान 20 अप्रैल से कुछ रियायतें देने के प्रधानमंत्री के आश्वासन के बाद से लोगों की निगाहें कैलेंडर पर टिकी हुई हैं। जनता जानने को उत्सुक है कि आखिरकार एक माह बाद सरकार किन-किन पाबंदियों में छूट देने जा रही है। हालांकि, यह रविवार शाम (आज) तक ही स्पष्ट हो पाएगा कि सोमवार सुबह से लोगों को कितनी छूट मिलेगी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक, शासन से लगातार वार्ता जारी है। जिले के हालात पर लगातार शासन निगाह बनाए है। अलीगढ़ में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस फिलहाल नहीं है। इसका फायदा जनता को मिल सकता है। इधर, प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री आज शाम तक फिर अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वार्ता कर समीक्षा करेंगे। इस समीक्षा के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

कल से सभी सरकारी कार्यालय खुलेंगे
सोमवार से सरकारी कार्यालयों को खोलने का आदेश प्रदेश सरकार की ओर से जारी होते ही शनिवार को अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की एक सूची तैयार की। सूची के आधार पर ही किसी विभाग ने 33 तो किसी ने 50 प्रतिशत कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। शेड्यूल के मुताबिक प्रतिदिन बदल-बदलकर कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, लेकिन जनता से जुड़े विभागों में जनता का जाना ही प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय सिर्फ ऑनलाइन काम तक ही सीमित
आरटीओ कार्यालय भी सोमवार से खुलने जा रहा है। मगर, जनता को यहां आने पर मनाही होगी। आरटीओ प्रशासन केडी सिंह ने बताया कि मंडल के सभी कार्यालयों के विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर आदेशित किया गया है कि वह अपने यहां लाइसेंस, यात्रीकर और मार्गकर पटल पर तैनात लिपिकों को न बुलाएं। वर्तमान में उनकी आवश्यकता नहीं है। मगर, पंजीयन पटल के कर्मचारी जरूर मौजूद रहें। ऑनलाइन आवेदनों को संपादित किया जाए। 33 प्रतिशत कर्मचारी ही एक दिन में ड्यूटी करेंगे। अगले 33 प्रतिशत को उसके दूसरे और अन्य को उसके अगले दिन ड्यूटी करनी होगी। लाइसेंस, फिटनेस, टेस्ट आदि कार्यों पर लॉकडाउन की अवधि पूरी होने के बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed