{"_id":"638fa2f2aef216380506bb11","slug":"december-6-many-leaders-kept-under-house-arrest-dealt-with-peacefully-city-office-news-ali3063954158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शांति से निपटा छह दिसंबर कई नेताओं का रखा नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शांति से निपटा छह दिसंबर कई नेताओं का रखा नजरबंद
विज्ञापन
6 दिसम्बर को लेकर ऊपरकोट जामा के सामने तैनात आरएएफ के जवान। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
छह दिसंबर पर मंगलवार को शहर में हाई अलर्ट के बीच कड़ी चौकसी रही। किसी तरह की गतिविधि किसी पक्ष की ओर से शहर भर में नहीं हुई। फिर भी एहतियातन करणी सेना व हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को उनके घरों पर ही नजरबंद रखा गया। इस दौरान हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें हनुमान चालीसा पढ़ने तक के लिए मंदिर नहीं जाने दिया गया।
अयोध्या में विवादित स्थल गिराए जाने के 6 दिसंबर 1992 में हुए घटनाक्रम के बाद प्रतिवर्ष एक पक्ष शौर्य व एक पक्ष काला दिवस मनाता आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर में हाई अलर्ट के बीच सेक्टर स्कीम लागू रखी गई। शहर को नौ सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट व पुलिस तैनात की गई। प्रमुख स्थलों ऊपरकोट, रामलीला मैदान व एएमयू पर आरएएफ के साथ-साथ पुलिस बल रहा। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की दिन भर सक्रियता रही। डीएम एसएसपी ने भी शहर में भ्रमण किया। एडीएम सिटी व एसपी सिटी भी सक्रिय रहे। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार मंगलवार को दिन भर शहर में सामान्य हालात रहे।
इधर, हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष व करणी सेना महिला शक्ति विंग की प्रदेश अध्यक्ष गौरी पाठक को पुलिस ने उनके सासनी गेट स्थित आगरा रोड स्थित आवास पर नजरबंद रखा। बता दें कि उनके खिलाफ मथुरा से नोटिस जारी था। उनका आरोप है कि उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ करने भी मंदिर तक नहीं जाने दिया। इधर, करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान को उनके आईटीआई रोड रिसाल सिंह नगर स्थित आवास पर नजरबंद रखा। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
इस मौके पर महिला शक्ति जिलाध्यक्ष ममता सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, राजेश वशिष्ठ, उमेश कुमार सिंह, जगमोहन मालवीय, कुलदीप राघव, विपुल गौर, नृपेंद वार्ष्णेय, ललित पाठक, संजीव सोलंकी, अजय चौहान, हरिमोहन सिंह, अंतेश महेश्वरी, अतुल वार्ष्णेय, गौरव गुप्ता, सुधीर चौहान, राहुल सिंह, तरुण कुमार तन्ना, हिमांशु पंडित, कमल गुप्ता, राहुल चौहान, कौशल पंडित, गिरीश सिंह आदि मौजूद रहे।