{"_id":"68ae233d71fad86ad702e856","slug":"death-happened-at-home-family-members-accused-of-murder-aligarh-news-c-114-1-sali1013-102279-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर में हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर में हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गुरुसिकरन में सोमवार सुबह 8 बजे एक 57 वर्षीय व्यक्ति की घर पर मौत हो गई। शाम चार बजे मृतक के बेटे ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मंगलवार शाम शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
सीओ अतरौली राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि गुरुसिकरन गांव के जगवीर (57) सोमवार सुबह घर में मृत मिले। उनके बेटे ने शाम चार बजे पुलिस को हत्या की आशंका जाहिर कर सूचना दी।
मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला नशा करने का प्रतीत हो रहा है। शव के पास से भी नशे से संबंधित सामान मिला है, पूछताछ में भी मृतक द्वारा नशा करने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।