{"_id":"5eb1b8678ebc3e9042044ed5","slug":"death-from-corona-city-office-news-ali23297874","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वार्ड में छह दिन मौत से जूझती रही थी महिला मेडिकल कॉलेज में कोरोना से दूसरी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वार्ड में छह दिन मौत से जूझती रही थी महिला मेडिकल कॉलेज में कोरोना से दूसरी मौत
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोरोना वार्ड में भर्ती उस्मानपाड़ा की कोराना संक्रमित महिला की मौत हो गई है, इस तरह कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या अब दो हो गई है। वहीं, इस आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पीड़ित अब कोरोना से मुक्त है। जिस महिला की मृत्यु हुई है उसे 6 दिन पहले इस विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले उसकी हालत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ता ही गया।
मेडिकल कॉलेज जनसंपर्क कमेटी के सदस्य डा. अब्दुल वारिस के अनुसार कोविड-19 आसोलेशन वार्ड में भर्ती दस रोगियों में एक रोगी कोविड निगेटिव हो गया है। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज को कोविड-19 के गंभीर रोगियों के इलाज के लिये एल-2 कोविड-19 अस्पताल घोषित कर दिया गया है। इसके बाद भी दूसरे मेडिकल कालेजों और अस्पतालों की तरह अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को रोका नहीं गया है।
वहीं, मेडिकल कॉलेज में कोरना वायरस संक्रमण की जांच के लिए आए सैंपलों की संख्या 6000 से ऊपर पहुंच गई है। सोमवार को भी 260 सैंपल जांच के लिए आए, इनमें से तीन मथुरा के केस पॉजिटिव पाए गए। इस तरह मेडिकल कॉलेज में अब तक 6242 सैंपल जांच के लिए आ चुके हैं। जिनमें 153 पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को अलीगढ़ का कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया था।