फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death anniversary of Swami Chetanand Saraswati

Aligarh: स्वामी चेतनानंद सरस्वती की पुण्य तिथि पर हुआ हवन, सुंदर कांड के बाद भक्तों ने पाया प्रसाद

Sun, 30 Jun 2024 05:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 05:48 PM IST
सार

रावण टीला स्थित चेतन आश्रम में 30 जून को पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन किए गए। आश्रम संचालिका साध्वी पुनीता चेतन के सानिध्य में सुबह नौ बजे गुरु चरण वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Death anniversary of Swami Chetanand Saraswati
स्वामी चेतनानंद सरस्वती पुण्य तिथि पर हवन आयोजन - फोटो : संवाद

विस्तार

10वीं पुण्यतिथि पर धर्म की अलख जगाने वाले स्वामी चेतनानंद सरस्वती को भक्तों ने याद किया। सुंदर कांड और हवन के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।  

विज्ञापन


रावण टीला स्थित चेतन आश्रम में 30 जून को पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन किए गए। आश्रम संचालिका साध्वी पुनीता चेतन के सानिध्य में सुबह नौ बजे गुरु चरण वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भक्तों ने गुरु चेतनानंद सरस्वती का चरणवंदन कर आशीर्वाद लिया। तदोपरांत हवन हुआ, जिसमे भक्तों ने आहुति दी। आचार्य सुमित ने मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। शाम को सुंदर कांड पाठ किया गया। जिसके बाद आरती की गई। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन


साध्वी पुनीता चेतन ने कहा कि गुरुजी ने पूरा जीवन देश-धर्म के लिए समर्पित कर दिया था। वो कहते थे कि ठाकुर की सच्ची भक्ति सेवा में ही है। आप गरीब की सेवा करो, दीन-दुखियों की मदद करो, आपकी भक्ति हो जाएगी। धर्म धारण करने की चीज है। आज लोग धर्म से विमुख हो रहे हैं। इससे परिवार टूटेगा और समाज में बिखराव आएगा। धर्म से जुड़े रहिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को पूजा-पाठ में जरूर शामिल करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डब्बू दालसेव, डॉ मुकेश शर्मा, चंद्र प्रकाश, उत्कर्ष गर्ग, राज बहादुर कटारा, पूनम जलालपुर, रजत अग्रवाल, पूनम रुहेला, सुरभि श्री वास्तव, राजपाल राजपूत,आशीष सिंह, राजुकुमार अग्रवाल, किरन सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed