फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body thrown on track after killing rickshaw driver

अलीगढ़ः रिक्शा चालक की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका

Sat, 23 Oct 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown on track after killing rickshaw driver
असफाक का फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर के रिक्शा चालक की चाकू के प्रहार से हत्या कर शव बरेली लाइन पर ट्रैक पर फेंक दिया गया। शुक्रवार तड़के शव मिलने पर अफरा-तफरी मच गई। देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

नगला पटवारी के शहंशाबाद निवासी 35 वर्षीय अशफाक पुत्र तुल्लन खान रिक्शा चलाता था। शुक्रवार तड़के पुलिस को मौलाना आजाद नगर के पास रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुबह होने पर उसकी पहचान कराई। पुलिस जांच में पता चला कि छह दिन पहले किसी बात पर विवाद होने पर उसकी पत्नी नाराज होकर मायके मौलाना आजाद नगर आ गई थी। उसके बाद से वह अपनी पत्नी को मनाने का प्रयास कर रहा था। मगर सफल नहीं हुआ। बृहस्पतिवार रात भी वह उसे मनाने आया था। इस दौरान अपने बेटे को भी पत्नी के पास छोड़कर चला गया था। इधर, सुबह उसका शव मिला। उसके कलाई, गर्दन आदि पर चाकुओं व सिर में चोट के निशान हैं। सुबह फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय कुमार के अनुसार अभी जांच की जा रही है। युवक नशे का आदि भी बताया गया है। कई पहलुओं पर जांच जारी है। किसी ओर से तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन

भुजपुरा में दर्जी ने फांसी लगाकर दी जान
महानगर के कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा टावर वाली गली में बृहस्पतिवार को दर्जी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि 43 वर्षीय शाहबुद्दीन का किसी बात पर पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी दवा लेने चली गई। पीछे से शाहबुद्दीन ने घर में फांसी लगा ली। देर शाम पत्नी के लौटने पर घर अंदर से बंद पाया गया। बाद में पुलिस बुलाकर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उसका शव लटका पाया गया। शाहबुद्दीन तीन बच्चों का पिता था। पुलिस के अनुसार मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed