फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of youth found hanging from tree in mango orchard

Aligarh News: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवका का शव, पिता से जमीन को लेकर चल रही थी घरेलू कलह

Thu, 20 Apr 2023 06:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 06:22 PM IST
सार

अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव नगला हिमाचल निवासी 21 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ भूरा पुत्र रामनिवास ने जमीन बेचने को लेकर चार दिन से चली आ रही घरेलू कलह के चलते बुधवार की देर शाम गांव हुसेपुर स्थित ईंट भटठे के पास आम के बाग में पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। 

विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from tree in mango orchard
मृतक जयप्रकाश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों का मानना है कि युवक ने जमीन को लेकर चल रही घरेलू कलह के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है  कि अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव नगला हिमाचल निवासी 21 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ भूरा पुत्र रामनिवास ने जमीन बेचने को लेकर चार दिन से चली आ रही घरेलू कलह के चलते बुधवार की देर शाम गांव हुसेपुर स्थित ईंट भटठे के पास आम के बाग में पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने लगी, तो परिवार वालों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुऐ कई घंटे तक शव को नहीं उठाने दिया। पुलिस ने समझाबुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। जानकारी के अनुसार मृतक जयप्रकाश उर्फ भूरा ने अपने पिता पर पांच माह पहले दबाब बना कर गांव के ही एक युवक के नाम दो बीघा जमीन का बैनामा करा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कुछ रूपये बाकी रह गये थे। खरीदार ने बाकी रूपये नहीं दिये और जमीन को चार दिन पहले जोत लिया। इसी को लेकर दोनों पिता-पुत्र में क्लेश होने लगी। जिसके चलते युवक ने गंगीरी चौराहे से घर लौटते समय आम के बाग में एक पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को पता चला, तो वे बाग में पहुंच गये। गुरूवार को परिवार वालों ने पोस्टमार्टम करा कर शव का अतिंम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed