फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of teenager found in school manager car in Hathras

Hathras: कक्षा दो के छात्र की गला दबाकर हत्या, हंगामा, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, प्रबंधक हिरासत में

Mon, 23 Sep 2024 12:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: श्याम जी. Updated Mon, 23 Sep 2024 12:06 PM IST
सार

बालक के पिता ने आरोप लगाया कि प्रबंधक का पिता तांत्रिक है और उन्होंने बलि दिए जाने की आशंका जताई। साथ ही प्रबंधक के प्रदेश सरकार के मंत्रियों से संबंध होने और दबाव में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया।
 

विज्ञापन
Dead body of teenager found in school manager car in Hathras
Dead body demo

विस्तार

हाथरस में सहपऊ के गांव रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल के छात्रावास में रहकर कक्षा दो में पढ़ाई कर रहे छात्र कृतार्थ (11) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव 23 सितंबर सुबह सादाबाद में स्कूल प्रबंधक की कार में मिला है। आक्रोशित परिजनों ने प्रबंधक के साथ मारपीट और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इसी बीच थाना सादाबाद और सहपऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रबंधक को हिरासत में लेकर थाना सादाबाद भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को सहपऊ थाना पहुंचने के लिए कहा और शव के साथ जा रहे रिश्तेदार को रास्ते में उतारकर दूसरी गाड़ी में बैठा दिया। इसके बाद शव सीधे मोर्चरी ले गई। इस पर परिजन और ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने थाना सहपऊ घेर लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले प्रबंधक उन्हें गुमराह करता रहा। पुलिस ने शव ठीक से उन्हें देखने तक नहीं दिया। 
विज्ञापन


दो घंटे तक थाना सहपऊ पर हंगामा चलता रहा। बालक के पिता ने आरोप लगाया कि प्रबंधक का पिता तांत्रिक है और उन्होंने बलि दिए जाने की आशंका जताई। साथ ही प्रबंधक के प्रदेश सरकार के मंत्रियों से संबंध होने और दबाव में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। सीओ सादाबाद के समझाने पर यह शांत हुए और पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्रबंधक और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की कोशिश करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसमें तंत्रमंत्र और बलि दिए जाने का जिक्र नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कृतार्थ गांव तुरसेन थाना चंदपा निवासी श्री कृष्ण का पुत्र था। कृतार्थ की छोटी बहन युविका (5) भी इसी स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है, लेकिन वह रोज बस से स्कूल आती जाती है। पिता श्रीकृष्ण ने बताया कि उनके पास सोमवार सुबह पांच बजे स्कूल प्रबंधक दिनेश बघेल का फोन आया और उन्होंने बताया कि आपके बच्चे को बुखार आ गया है। हम स्कूल पहुंचे तो उसने बताया कि वह बच्चे को लेकर सादाबाद आ गए हैं, वह वहां पहुंचे तो बताया आगरा में आ गए हैं, हम आगरा पहुंचे तो उसने कहा कि वापस सादाबाद आ गए। 

पिता का आरोप है कि सादाबाद में हमने देखा कि प्रबंधक शराब के नशे में था और उसने कहा कि चार पांच लोगों ने बालक को फांसी लगाकर मार दिया है। सीओ हिमांशु माथुर  ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्रबंधक और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गलादबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed