{"_id":"683dfbadaa1103197c0ce480","slug":"dead-body-of-a-youth-drowned-in-barautha-canal-found-at-machhua-jhal-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101981-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बरौठा नहर में डूबे युवक का शव माछुआ झाल पर मिला, हत्या का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बरौठा नहर में डूबे युवक का शव माछुआ झाल पर मिला, हत्या का अंदेशा
Tue, 03 Jun 2025 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:59 AM IST
सार
विजय अपनी पत्नी, विवाहिता बेटी , रिश्तेदार रिंकू और बच्चों सहित बरौठा गांव स्थित अपर गंग नहर पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान नहर में नहाते समय तीन लोग डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने दो को बचा लिया, लेकिन विजय का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
मृतक विजय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रामघाट रोड स्थित बरौठा नहर किनारे पार्टी करने के बाद अपर गंग नहर में नहाने के दौरान डूबे युवक विजय का शव 2 जून शाम माछुआ झाल के निकट बरामद हो गया। परिजनोंं ने चेहरे व गले पर चोट के निशान देखकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हरदुआगंज थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोर और फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से 2 जून को दिन भर युवक के शव की नहर में खोजबीन कराई गई । शाम साढ़े सात बजे करीब पांच किलोमीटर दूर माछुआ झाल के समीप शव बरामद हो गया। गांव किड़ारा के अजय और मोहन ने शव की शिनाख्त अपने भाई विजय (40) के रूप में की। शव के चेहरे और गले पर नीले निशान देखकर हत्या का अंदेशा जताया। बाद में बेेटे कलुआ और बेटी सोनू ने भी रिश्तेदार से झगड़ा होने और हत्या का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
बेटी व रिश्तेदार को युवकों ने बचा लिया था
उल्लेखनीय है कि विजय 1 जून की दोपहर अपनी पत्नी सीमा, विवाहिता बेटी सोनू (18), रिश्तेदार रिंकू (30) और बच्चों सहित बरौठा गांव स्थित अपर गंग नहर पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान नहर में नहाते समय विजय, सोनू और रिंकू डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने सोनू और रिंकू को बचा लिया, लेकिन विजय का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन