{"_id":"68585955f68efa5a0b016a16","slug":"dead-body-of-a-young-man-hung-in-a-closed-room-for-two-days-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101705-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: दो दिन तक बंद कमरे में लटका रहा युवक का शव, पत्नी डेढ़ माह पूर्व बच्चों को लेकर गई मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: दो दिन तक बंद कमरे में लटका रहा युवक का शव, पत्नी डेढ़ माह पूर्व बच्चों को लेकर गई मायके
Mon, 23 Jun 2025 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:58 AM IST
सार
विक्की नशे का आदी था, उसकी पत्नी अनीता करीब डेढ़ माह पूर्व अपने चार बच्चों के साथ मायके गई हुई थी, विक्की घर पर अकेला था। दुर्गंध उठने पर लोगों ने उसके घर के अंदर झांक कर देखा तो पता चला कि विक्की का शव फंदे में लटका हुआ था।
विज्ञापन
मृतक विक्की
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव रोहिना सिंहपुर में एक युवक का शव दो दिन तक घर में फंदे पर लटका रहा। पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। 22 जून को दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गांव रोहिना सिंहपुर निवासी विक्की (30) नशे का आदी था, उसकी पत्नी अनीता करीब डेढ़ माह पूर्व अपने चार बच्चों के साथ मायके हसायन के गांव करारमई गई हुई थी, विक्की घर पर अकेला था। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया है विक्की मजदूरी करता था, परिवार में उसका एक छोटा भाई है, जो दिल्ली में काम करता है। 22 जून सुबह दुर्गंध उठने पर लोगों ने उसके घर के अंदर झांक कर देखा तो पता चला कि विक्की का शव फंदे में लटका हुआ था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची थाना का कहना है फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच-पड़ताल कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी अनीता व चार छोटे बच्चे जीवन, जीत, सोनी व बुलबुल को बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन