फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of a young man found in a pile of wood

Aligarh: लकड़ियों के ढेर में मिला युवक का शव, मृतक के सिर-चेहरे पर चोट, एक हिरासत में

Fri, 20 Oct 2023 07:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 07:23 PM IST
सार

कस्बा कौडियागंज निवासी मृतक युवक के पिता मुरारीलाल वार्ष्णेय ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर की रात करीब सात बजे 30 वर्षीय इकलौता बेटा भुवनेश उर्फ विक्की को कस्बा के ही दो युवक घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। उसके बाद वह घर वापस नहीं आया। देर रात तक भुवनेश के घर न पहुंचे पर परिजन इधर-उधर उसकी तलाश करते रहे, पर उसका कहीं कोई पता नहीं लगा।

विज्ञापन
Dead body of a young man found in a pile of wood
घटना के बाद मौके की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में कस्बा कौरियागंज मोड़ के पास 20 अक्तूबर की दोपहर लकड़ियों के ढेर में पुलिस को एक युवक का शव पड़ा मिला है। जिसकी पहचान कस्बा कौडियागंज निवासी युवक के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फैंकने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से युवक की हत्या की जानकारी करने में जुटी है। 

विज्ञापन


मृतक

कस्बा कौडियागंज निवासी मृतक युवक के पिता मुरारीलाल वार्ष्णेय ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर की रात करीब सात बजे 30 वर्षीय इकलौता बेटा भुवनेश उर्फ विक्की को कस्बा के ही दो युवक घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। उसके बाद वह घर वापस नहीं आया। देर रात तक भुवनेश के घर न पहुंचे पर परिजन इधर-उधर उसकी तलाश करते रहे, पर उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। 20 अक्तूबर की दोपहर समय करीब बारह बजे उन्हें सूचना मिली कि पनैठी गंगीरी रोड पर कौडियागंज मोड़ के निकट बीकेडी ईट भट्ठा के सामने एक आरामशीन के पास एक युवक मृत पड़ा है। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर देखा, तो उसकी पहचान भुवनेश उर्फ विक्की के रुप में की। 
विज्ञापन


मृतक के शव को देखकर परिजनों में चीत्कार मच गई। परिजन पुलिस के सामने युवक की हत्या कर शव फैंकने की बात कह रहे थे। जिसपर पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के संबंध में थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया है कि मृतक के सिर व चहरे पर चोटों के निशान थे। मृतक के पिता ने युवक की हत्या के मामले में एक नामजद समेत अज्ञात पर हत्या करने के आरोप की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तथा परिजनों द्वारा शक के आधार पर कस्बा के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed