{"_id":"5d7116fd8ebc3e014f25cb72","slug":"dead-body-of-a-woman-found-hanging-aligarh-news-ali212732156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना आजाद नगर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना आजाद नगर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में बुधवार रात विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मायके वालों ने पहुंचकर पुलिस बुलाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ससुराल वाले फरार हैं। मृतका के पिता ने दामाद सहित चार पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
मीना (28) पुत्री फकीर मोहम्मद निवासी गुजमई, अकराबाद का निकाह 10 वर्ष पूर्व मौलाना आजाद नगर निवासी हनीफ के साथ हुआ था। फकीर मोहम्मद का आरोप है कि निकाह के बाद से ही सास, ससुर और ननद सहित बेटी का पति एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मामला सामाजिक लोगों की उपस्थिति में कई बार सुलझाया गया। मगर, बेटी के ससुराल वालों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
इस दौरान बेटी के चार बच्चे भी हो गए। बच्चों के सामने भी हनीफ उसकी पिटाई करने लगा। फकीर मोहम्मद के अनुसार बुधवार को दिन में बेटी ने फोन पर बताया था कि उसके ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके बाद रात को बेटी की ससुराल के पास ही रहने वाले एक रिश्तेदार ने फोन पर सूचना दी कि मीना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। ससुराल वाले फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी की गला दबाकर हत्या की है। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव फंदे पर लटकाकर फरार हो गए। बेटी के पति, ससुर, सास सहित ननद के खिलाफ हत्या की तहरीर थाना क्वार्सी में दी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों को सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की तफ्तीश कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।