फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of a teenage girl found hanging in the house

Aligarh News: घर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, हत्या की जताई आशंका

Thu, 14 Mar 2024 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 14 Mar 2024 01:41 AM IST
सार

किशोरी घर पर अकेली थी। पिता की कई साल पहली ही मौत हो चुकी है। परिवार का भरण-पोषण मां खेती करके करती है। मां व दस वर्षीय छोटा भाई के साथ मायके में शादी समारोह में गये थे।जब कार्यक्रम से घर लौटे तो दंग रह गए। किशोरी फंदे पर लटकी हुई थी।

विज्ञापन
Dead body of a teenage girl found hanging in the house
फंदे पर लटक गई किशोरी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

गांव गाजीपुर में एक किशोरी परिजनों को फंदे झूली हुई मिली। मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली तो खलबली मच गई। पुलिस मौके पर आ गई। जिसने पूछताछ करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


गांव निवासी पुत्री 13 मार्च को घर पर अकेली थी। पिता की कई साल पहली ही मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद परिवार का भरण-पोषण मां खेती करके करती है। 11 मार्च को मां व दस वर्षीय छोटा भाई के साथ मायके में शादी समारोह में गये थे। 13 मार्च को जब कार्यक्रम से घर लौटे तो दंग रह गए। किशोरी फंदे पर लटकी हुई थी। मौत की खबर सुन आसपास के लोग मौके पर आ गए। ननिहाल पक्ष के लोग भी एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


कुछ देर में पुलिस भी घर पहुंच गई। घटना का बारे में लोगों से पूछताछ करने लगी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। हालांकि हत्या में किसी के नाम का जिक्र नहीं किया। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। किशोरी की मौत से गांव में तरह-तरह चचाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ रहे हैं। मामले में क्षेत्राधिकारी सर्जना सिंह ने कहा कि किशोकी का शव घर से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी का शव घर से बरामद हुआ है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का जो भी आरोप होगा, पुलिस उसकी जांच करेगी। -पलाश बंसल, एसपी देहात।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed