फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dauji fair will be inaugurated today, preparations complete

Aligarh News: आज होगा दाऊजी मेले का उद्घाटन, तैयारी पूरी

Fri, 29 Aug 2025 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 29 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Dauji fair will be inaugurated today, preparations complete
दाऊजी मेला के रास्ते पर लगाई गई ट्यूब लाइट की झालर। संवाद। - फोटो : samvad
ब्रज क्षेत्र के प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य करेंगी। इससे पूर्व सुबह ऐतिहासिक मंदिर में दाऊ बाबा व रेवती मैया का अभिषेक किया जाएगा। जिला प्रशासन ने उद्घाटन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


इस बार मेला 17 सितंबर तक चलेगा। मेले का उद्घाटन समारोह दोपहर दो बजे मेला रिसीवर शिविर में आयोजित होगा। मुख्य द्वार पर प्रभारी मंत्री फीता काटेंगी और शांति के प्रतीक सफेद कबूतर व गुब्बारे आसमान में उड़ाएंगी। यहां पुलिस बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। इस बैंड के साथ प्रभारी मंत्री को मंदिर परिसर तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

यहां दाऊबाबा व रेवती मैया के दर्शन करने के बाद मंत्री मेला रिसीवर शिविर में पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। इससे पहले दाऊजी मंदिर में दाऊबाबा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मेला रिसीवर डीएम राहुल पांडेय के साथ जिले के आला प्रशासनिक व पुलिस अफसर मौजूद रहेंगे। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने मेले के उद्घाटन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। मेला परिसर में ज्यादातर शिविर तैयार हो चुके हैं, जबकि झूले, खेल-तमाशे और दुकानें लगाने का काम भी जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed