Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Daughters dominate National Games... Won 26 medals including six gold

Aligarh News: राष्ट्रीय खेलों में बेटियों का दबदबा... छह स्वर्ण समेत 26 पदक जीते

Fri, 15 May 2026 02:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Daughters dominate National Games... Won 26 medals including six gold
पदक विजेता उत्कर्षा सैनी। - फोटो : samvad
उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय के राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं (2025-26) में अलीगढ़ की बेटियों का दबदबा रहा है। अप्रैल 2025-26 के बीच हुई 31 खेल प्रतियोगिताओं में बेटियों ने छह स्वर्ण, छह रजत और 14 कांस्य समेत 26 पदक जीते हैं।
विज्ञापन



मंडल सचिव निति सिंह ने बताया कि वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स में पायल ने गोल्ड मेडल हासिल किया। हैंडबॉल में अलफिया, भारोत्तोलन में उत्कर्षा सैनी, बुशू में चंचल ने स्वर्ण पदक जीतकर अलीगढ़ का मान बढ़ाया। तीरंदाजी में शोहित ने दो स्वर्ण तथा कुलश्रेष्ठ ने एक स्वर्ण अपने नाम किया।
विज्ञापन



रजत पदक जीतने वालों में 400 मीटर दौड़ में पायल, 100 मीटर दौड़ में प्रिंसी, 800 मीटर दौड़ में अर्जुन, कुश्ती में विनित, गोला फेंक में दिव्या कुमारी तथा भारोत्तोलन में हाथरस के प्रियांश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्य पदक विजेताओं में वेटलिफ्टिंग में डिंपल, कामिनी और नकुल, तीरंदाजी में कुलश्रेष्ठ, कुश्ती में लक्ष्मी, ऋषभ, शिव नारायण और चिराग, 800 मीटर दौड़ में पायल तथा भारोत्तोलन में कपिल, प्रशांत और हरि शंकर ने पदक जीतकर अलीगढ़ मंडल का नाम रोशन किया।




- लगातार मेहनत और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम आज मिला है। आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए खेलना सपना है। - पायल, स्वर्ण पदक विजेता।
- टीम भावना और नियमित अभ्यास की बदौलत यह सफलता मिली है। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।- अलफिया, हैंडबॉल स्वर्ण पदक विजेता
- कठिन परिस्थितियों में भी मैंने अभ्यास नहीं छोड़ा। स्वर्ण मेडल जीतना मेरे लिए गर्व का क्षण है, आगे भी स्वर्ण की कोशिश रहेगी। -उत्कर्षा सैनी
- यह उपलब्धि परिवार और कोच के सहयोग से संभव हो सकी। मेरा लक्ष्य अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है। - चंचल, बुशू खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed