{"_id":"67167aa568c2ebe61d0aae84","slug":"daughter-in-law-beaten-and-thrown-out-of-house-for-not-getting-20-lakh-in-dowry-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: दहेज में नहीं मिले 20 लाख, मारपीट कर घर से निकाला, पति व सास-ससुर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: दहेज में नहीं मिले 20 लाख, मारपीट कर घर से निकाला, पति व सास-ससुर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, 22 Oct 2024 12:31 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:31 AM IST
सार
आरोप है कि निकाह में मिले दान-दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। पति अतिरिक्त दहेज नहीं लाने पर तलाक देने की धमकी देता था। 19 अक्तूबर 2024 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दहेज में 20 लाख रुपये नहीं मिलने पर थाना देहलीगेट क्षेत्र निवासी आरोपियों ने एक विवाहिता को मारपीट के घर से निकाल दिया। मामले में महिला ने पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थाना देहलीगेट के मोहल्ला चरखवालान निवासी नौशाबा ने बताया कि 16 नवंबर 2022 को परिजनों ने दान-दहेज देकर फरमान उर्फ राजा निवासी हरी मस्जिद से आगे, खैर रोड़, थाना रोरावर से शादी की थी। आरोप है कि निकाह में मिले दान-दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। पति अतिरिक्त दहेज नहीं लाने पर तलाक देने की धमकी देता था। इस बीच उसने एक बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
19 अक्तूबर 2024 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस पर पिता ताहिर व मां मुमताज ससुराल वालों को समझाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। थाना प्रभारी देहलीगेट ने बताया कि मुकदमे में पति फरमान उर्फ राजा, ससुर जुम्मन, सास नगीना, जेठ इमरान, जेठानी जन्नत को नामजद कराया गया है।
विज्ञापन